राष्ट्रीय

Flying Sikh Milkha Singh की बिगड़ी तबियत, PGI में भर्ती

Flying Sikh Milkha Singh की बिगड़ी तबियत, PGI में भर्ती
x
Flying Sikh Milkha Singh की बिगड़ी तबियत, पीजीआई में भर्ती चंडीगढ़ / Chandigarh। फ्लाइंग सिख (Milkha Singh) के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले सिख मिल्खा सिंह की अचानक तबियत बिगड गई है।

चंडीगढ़ / Chandigarh। फ्लाइंग सिख (Milkha Singh) के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले सिख मिल्खा सिंह की अचानक तबियत बिगड गई है।

गुरूवार दोपहर उन्हे इलाज के लिए चंडीगढ़ स्थित पीजीआई के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जहां अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वहीं बताया गया है कि तीन दिन पूर्व ही कोरोना को हराकर मिल्खा सिंह घर वापस आये थे।

गिरने लगा आक्सीजन लेबल

गुरूवार को अचानक मिल्खा सिह का आक्सीजन लेबल कम होने लगा जिससे उन्हे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मिल्खा सिंह 91 वर्ष के हैं। 20 मई को कोरोन पॉजिटिव हुए।

रिपोर्ट आने के बाद वह होम आइसोलेशन में थे। लेकिन तबियत बिगडने पर उन्हे 24 मई को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल मे भर्ती किया गाय।

बाद में 31 मई को स्वास्थ्य में सुधार होने और रिर्पोट निगेटिव आने पर छुट्टी दे दी गई।

पत्नी भी कोरोना पाजिटिव हैं। अभी उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार मिल्खा सिंह की पत्नी की तबियत में सुधार हो रहा है।

हालत स्थिर

पीजीआई के प्रवक्ता प्रोफेसर अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मिल्खा सिंह को आईसीयू में भर्ती किया गया है।

उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। उन्हे डाक्टरों की एक टीम लगातार निगरानी कर रही है। उनकी जांच में पता चला है कि आक्सीजन लेबल कम आने से सामस्या हो रही थी।

मिल्खा सिंह ने बनाए हैं कई रिकार्ड

फ्लाइंग सिख के नाम से पहचान बनाने वाले मिल्खा सिंह ने देश के नाम कई गोल्ड मेडल हासिल कर देश का नाम रोशन किया है।

मिल्खा सिंह का जन्म 20 नवंबर 1929 को पाकिस्तान के पंजाब में हुआ था। बटवारे के बाद वह भारत आयंे।

मिल्खा सिंह ने 1960 में कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले मिल्खा सिंह आजाद भारत के पहले एथलीट थे। इस रेस में उन्होंने मात्र 46.6 सेकंड्स में 400 मीटर की दौड़ पूरी की थी।

बनी है फिल्म

मिल्खा सिंह कामयाबी के बाद देश के फिल्म निर्माताआंे ने उनके जीवन पर आधारित एक फिल्म बनाया। जिसका नाम भी मिल्खा सिंह के नाम पर रखा गया।

फिल्म का नाम था ’भाग मिल्खा भाग’। इस फिल्म में बटवारे का दर्द भी दिखाया गया है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story