राष्ट्रीय

सादगी की इस जीत पर बंगाल में चर्चा, मजदूरी करके जीवन जीने वाली चंदना पहुची विधानसभा

सादगी की इस जीत पर बंगाल में चर्चा, मजदूरी करके जीवन जीने वाली चंदना पहुची विधानसभा
x
पश्चिम बंगाल (West Bengal News) :  राज्य की जनता ने एक ऐसे प्रत्याशी को जीत देकर पहली बार विधानसभा में पहुचाया है। जो कि पेशे वह स्वयं और उसका पति मजदूर है। दरअसल बंगाल के बांकुड़ा जिले की सालतोड़ा सीट से भाजपा प्रत्याशी चंदना बाउरी पहली बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची हैं। उन्होंने जेडीयू प्रत्याशी संतोष कुमार मंडल को 4 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है। 

दिहाड़ी मजदूरी करके चलाते है घर

चंदना बाउरी ने नामांकन भरते समय चुनाव आयोग को जो शपथपत्र दिया था उसके अनुसार उनके खुद के बैंक खाते में सिर्फ 6,335 रुपए हैं, जबकि उनके पति के खाते में महज 1561 रुपए जमा हैं। घर में तीन गाय और तीन बकरियां भी हैं।

12 वी पास है चंदना

चंदना अपनी पति से ज्यादा पढ़ी हुई हैं, उनके पति सिर्फ 8वीं पास हैं जबकि चंदना खुद 12वीं तक पढ़ी हैं। दोनों पति पत्नी मनरेगा कार्ड होल्डर भी हैं।

प्रधानमंत्री कर चुके हैं तारीफ

चंदना बाउरी की चर्चा खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कई बार कर चुके हैं। पीएम ने बांकुड़ा में आयोजित चुनावी जनसभा में चंदना की तीन बार तारीफ की।

राजनीति से रहा लगाव

चंदना के पति श्रबण पहले फारवर्ड ब्लॉक के सदस्य थे। वे तृणमूल कांग्रेस को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ गए थें।

Next Story