राष्ट्रीय

COVID-19 Update / इन 10 राज्यों में गहराया कोरोना संकट, 76% से अधिक मामले यहीं से..

x
Covid-19 Latest Update : देश भर में कोरोना महामारी अपना कहर बरपा रही है। पिछले 24 घंटो में देश भर में 2 लाख 95000 से अधिक नए मामले सामने आये हैं। और 2 हजार से अधिक लोगो की मौते हुई हैं। केंद्र सरकार के अनुसार नए COVID-19 मामलों में से 76% से अधिक मामले केवल देश के दस राज्यों से रिपोर्ट किए जा रहे हैं। ये राज्य हैं महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात और राजस्थान।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Department)के अनुसार महाराष्ट्र में सबसे अधिक दैनिक नए मामले 62 हजार दर्ज किए गए हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश में 29 हजार 574 और दिल्ली में 28 हजार 395 नए मामले सामने आए हैं।

भारत में अब 21 लाख से अधिक Active Cases

भारत का कुल Corona Virus Active Cases 21 लाख 57 हजार से अधिक हो गया है। पांच राज्यों महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और केरल में भारत के कुल सक्रिय मामलों का 60 प्रतिशत से अधिक हिस्सा है। मंत्रालय ने कहा दस राज्यों में नई मौतों का 82 प्रतिशत से अधिक है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 519 और दिल्ली में 277 मौतें हुईं।

Next Story