राष्ट्रीय

COVID-19 Update: भारत में मिले 1,20,529 नए मामले, 3,380 मरीजों ने तोडा दम, जानिए मध्यप्रदेश का हाल

COVID-19 Update: भारत में मिले 1,20,529 नए मामले, 3,380 मरीजों ने तोडा दम, जानिए मध्यप्रदेश का हाल
x
COVID-19 Update: देश भर में कोरोना वायरस की रफ़्तार धीरी होती नजर आ रही है। पिछले कई दिनों से देश में दो लाख से नीचे मरीज मिल रहे है।

COVID-19 Update: देश भर में कोरोना वायरस की रफ़्तार धीरी होती नजर आ रही है। पिछले कई दिनों से देश में दो लाख से नीचे मरीज मिल रहे है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटो में भारत में COVID-19 के 1,20,529 नए मामले सामने आये।

3,380 मरीजों ने तोडा दम

3,380 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,44,082 हो गई है। 1,97,894 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,67,95,549 हुई। देश में अब सक्रिय मामलों की कुल संख्या 15,55,248 है।

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 36,50,080 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 22,78,60,317 हुआ।

Madhya Pradesh COVID-19 Update:

मध्य प्रदेश में शुक्रवार को सरकार द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार COVID-19 के 798 नए मामले सामने आए हैं। इनमे सबसे अधिक मामले इंदौर में 246, भोपाल में 127 और जबलपुर में 64 मरीज मिले। इस दौरान 2,045 लोग डिस्चार्ज हुए और 50 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। अब प्रदेश में कुल सक्रिय मामले 12,889 है।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story