राष्ट्रीय

युद्धाभ्यास के दौरान फट गया तोप का बैरल, बीएसएफ के एक जवान की मौत...

जैसलमेर। पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में युद्धाभ्यास के दौरान तोप का बैरल फट गया। इस हादसे में सीमा सुरक्षा बल के एक जवान की मौत हो गई। वही बताया जा रहा है कि चार जवानो को काफी चोट पहुंची है। सभी घायल जवानों का इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। जहां उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज के लाठी गांव के पास स्थित सी सेक्टर में युद्धाभ्यास किया जा रहा था। इसी दौरान फायरिंग रेंज में फायरिंग के दौरान गोला बीच में फट गया। ऐसे में वही मौजूद पांच जवान घायल हो गए।

घटना के तुरत बाद घायल जवानों को उपचार के लिए पोकरण के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने परिक्षण के बाद जवान सतीश कुमार को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव बीएसएफ के अधिकारियों को सुपुर्द कर दिया गया है।

वही गंभीर रूप से घायल जवानों को जोधपुर के आर्मी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जबकि मृतक जवान के शव को राजकीय अस्पताल की मर्चुरी में रखवा दिया गया।

बताया गया है कि हादसे में मृतक जवान के परिजनों कों जानकारी दे दी गई है। वहीं बताया जा रहा है कि इस घटना की जानकारी होने के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।

Next Story