राष्ट्रीय

Bigg Boss OTT 2 Winner Elvish Yadav Biography in Hindi: बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता प्रसिद्ध भारतीय यूट्यूबर एल्विश यादव का जीवन परिचय

Sanjay Patel
16 Aug 2023 6:45 PM GMT
Bigg Boss OTT 2 Winner Elvish Yadav Biography in Hindi: बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता प्रसिद्ध भारतीय यूट्यूबर एल्विश यादव का जीवन परिचय
x
Bigg Boss OTT 2 Winner Elvish Yadav Biography in Hindi: एल्विश यादव एक प्रसिद्ध भारतीय यूट्यूबर और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर हैं। इनके द्वारा यूट्यूब के माध्यम से अपार लोकप्रियता हासिल की गई।

Bigg Boss OTT 2 Winner Elvish Yadav Biography in Hindi: प्रसिद्द यूट्यूबर एल्विस यादव इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। सलमान खान के शो बिग बॉस ओटीटी 2 के ग्रैंड फ़िनाले में एल्विश ने ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया और शो के विनर बन चुके हैं। ऐसे में अगर आप एल्विश यादव को नहीं जानते हैं आपको उनके बारे में जानना चाहिए...

बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) एक प्रसिद्ध भारतीय यूट्यूबर और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर हैं। इनके द्वारा यूट्यूब के माध्यम से अपार लोकप्रियता हासिल की गई। एल्विश का जन्म हरियाणा में हुआ। यह रेलवेज यूट्यूब पर मजेदार और हास्यप्रद वीडियो बनाते हैं और अपलोड करते हैं। इसके साथ ही एल्विस यादव ब्लॉकस के नाम से एक ब्लॉक चैनल भी चलाते हैं। इन्होंने सर्वप्रथम टिक टॉक वर्सेस यूट्यूब विवाद प्रारंभ किया जिसे काफी प्रसिद्धि मिली। बाद में इसमें भारतीय यूट्यूब पर कैरी मिनाटी भी शामिल हो गए थे। इस लेख के माध्यम से एल्विश यादव के जीवन परिचय के बारे में आपको जानकारियां प्रदान की जा रही हैं।

Who is Elvish Yadav: एल्विश यादव कौन हैं?

एल्विश यादव का जन्म 14 सितम्बर 1997 को हरियाणा के गुड़गांव में एक मध्यमवर्गीय हिंदू परिवार में हुआ। एल्विश एक भारतीय यूट्यूबर और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर हैं। जिन्होंने वर्ष 2016 में अपने यूट्यूब करियर की शुरुआत की। यह अपने देसी हरियाणवी लहजे के कारण पूरे इंटरनेट में ख्याति प्राप्त की। इनका पिता का राम राम अवतार यादव है जो रियल एस्टेट डेवलपर और संपत्ति सलाहकार हैं। एल्विश के माता का नाम सुषमा यादव है। जो एक कुशल ग्रहणी हैं। इनके परिवार में एक बड़ी बहन भी हैं जिनका नाम कोयल है।

Elvish Yadav Education: एल्विश यादव की शिक्षा

एल्विश यादव एक बहुत ही बुद्धिमान और उज्जवल छात्र रहे हैं। इन्होंने वरिष्ठ माध्यमिक परीक्षा में 94 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। अपनी प्रारंभिक शिक्षा इन्होंने एमिटी इंटरनेशनल स्कूल गुरुग्राम से हासिल की। जबकि आगे की शिक्षा ग्रहण करने के लिए इन्होंने हंसराज कॉलेज में दाखिल लिया। जहां से वाणिज्य के क्षेत्र में स्नातक की डिग्री हासिल की। इन्हें फिल्में देखना, यूट्यूब वीडियो बनाना और घूमना बेहद पसंद है।

Elvish Yadav Girlfriend-Wife: एल्विश यादव की गर्लफ्रेंड व पत्नी

भारतीय यूट्यूबर और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर एल्विश यादव का अभी तक विवाह नहीं हुआ है। किंतु मीडिया से हासिल जानकारी के मुताबिक कीर्ति मेहरा उनकी प्रेमिका हैं और वह भी उनकी तरह ही एक डिजिटल सामग्री निर्माता और यूट्यूबर हैं। उनके द्वारा कभी-कभी एल्विश के वीडियोज में भी काम किया जाता है। एल्विश यादव अविवाहित बताए गए हैं।

Elvish Yadav Youtube Channel: एल्विश यादव का करियर

बचपन से ही एल्विश पढ़ाई में होनहार छात्र रहे हैं। स्कूल एवं कॉलेज के समय वह हमेशा अव्वल श्रेणी में आते थे। उनका यह सपना था कि बड़ा होकर सरकारी नौकरी करेंगे किंतु धीरे-धीरे उनकी दिलचस्पी यूट्यूब और वीडियोस में होने लगी। बचपन में एल्विश यादव काफी शरारती भी थे। किसी हास्य कलाकार की तरह वह पढ़ाई के दौरान स्कूल और कॉलेज में कॉमेडी कर दोस्तों का मनोरंजन भी करते थे। ऐसे में एक दिन उनके दोस्तों द्वारा सलाह दी गई कि तुम इतनी अच्छी कॉमेडी करते हो तो यूट्यूब पर वीडियो क्यों नहीं आते। दोस्तों की यह बात उन्हें अच्छी लगी और उन्होंने इसे काफी गंभीरता से लिया। एल्विश ने अपना पहला कॉमेडी वीडियो फेसबुक पर अपलोड किया जिसे काफी लोगों ने लाइक किया और वह वायरल हो गया। इससे उन्हें काफी ख्याति हासिल हुई।

Elvish Yadav Youtube Subscribers: एल्विश यादव के यूट्यूब सब्सक्राइबर्स

एल्विश यादव ने वर्ष 2016 में अपने यूट्यूब करियर की शुरुआत की थी। इन्होंने हाउ वॉइस टेक सेल्फी नाम से अपना पहला वीडियो अपलोड किया।जिसके बाद से आज की स्थिति यह है कि उनके यूट्यूब पर लगभग 10 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स हो चुके हैं। वह यूट्यूब पर दो चैनल चलाते हैं। पहला चैनल एल्विश यादव है, जिसमें वह कॉमेडी वीडियो, प्रैंक वीडियो अपलोड करते हैं। जबकि दूसरा चैनल जिसका नाम एल्विश यादव ब्लॉक्स है जिसमें वह अपने दैनिक जीवन से संबंधित ब्लॉक अपलोड करते हैं। एल्विश के दोनों ही यूट्यूब चैनल पर ग्राहकों की संख्या मिलियन में है।

Elvish Yadav Net Worth: एल्विश यादव की कुल संपत्ति

भारतीय यूट्यूबर और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर एल्विश यादव की वर्ष 2023 में कुल संपत्ति $1.50 मिलियन है जो कि भारतीय रुपयों में करीब 12 करोड़ होती है। एल्विश यादव की लंबाई लगभग 5 फुट 11 इंच है। मीडिया सूत्रों के अनुसार इनकी वार्षिक आय सहित मासिक आय की जानकारी हासिल नहीं हो सकी है। इनके आय का प्रमुख स्रोत गूगल ऐडसेंस, ब्रांड विज्ञापन आदि हैं।

Elvish Yadav Facts: एल्विश यादव से जुड़े रोचक तथ्य

  • एल्विश यादव अपने देसी हरियाणवी लहजे के लिए पूरे इंटरनेट पर मशहूर हैं। इनका जन्म और पालन पोषण हरियाणा के गुड़गांव में एक मध्यम वर्गीय हिंदू परिवार में हुआ।
  • वह भारतीय यूट्यूब पर आशीष चंचलानी से बहुत प्रेरित हैं। उनके द्वारा वर्ष 2016 में अपने यूट्यूब करियर की शुरुआत की गई।
  • एल्विश सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय रहते हैं। इसके साथ ही वह अपनी फोटो को शेयर करते रहते हैं। वक एक फिटनेस फ्रीक हैं और रोज योग करते हैं।
  • वह अपने दास्तों के साथ नई-नई जगहों में घूमना काफी पसंद करते हैं। वह पीएम नरेन्द्र मोदी और योगी आदित्यनाथ से राजनीतिक रूप से काफी प्रेरित हैं।
  • उन्हें पशुओं से भी काफी लगाव है किंतु उनकी मां उन्हें पालतू जानवर रखने की अनुमति नहीं देती हैं। वर्ष 2018 तक उनके यूट्यूब चैनल पर एक मिलियन से अधिक ग्राहक हो गए थे।
Next Story