राष्ट्रीय

Bank Holidays In October List 2022: 22 अक्टूबर से इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, फटाफट निपटा ले काम

Bank Holidays List March 2023
x
Diwali Bank Holidays: दिवाली के त्यौहार के पहले 22 अक्टूबर यानि आज से बैंक की छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है.

Bank Holidays 2022, Bank Holidays October List 2022: दिवाली के त्यौहार के पहले 22 अक्टूबर यानि आज से बैंक की छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है. आपको बता दे की देश के कई शहरों में तो बैंक लगभग पूरे हफ्ते बंद रहेंगे। चलिए जानते है की किस शहर में किस दिन छुट्टी रहेगी?

इन शहरों में छुट्टियों का ऐलान Diwali Bank Holidays

22 अक्टूबर 2022- धनतेरस और चौथे शनिवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

23 अक्टूबर 2022- रविवार को पूरे देश में छुट्टी रहेगी।

24 अक्टूबर 2022- काली पूजा /दिवाली / नरक चतुर्दशी के कारण गंगटोक, हैदराबाद और इंफाल को छोड़कर पूरे देश में बैंक हॉलिडे रहेगा।

25 अक्टूबर 2022- लक्ष्मी पूजा/दिवाली/गोवर्धन पूजा के कारण गंगटोक, हैदराबाद और इंफाल में छुट्टी रहेगी।

26 अक्टूबर 2022- गोवर्धन पूजा/विक्रम संवत नव वर्ष दिवस/भाई दूज/दिवाली/बाली प्रतिपदा/लक्ष्मी पूजा/प्रवेश दिवस- अहमदाबाद, बेंगलुरु, बेंगलुरु, देहरादून, गैगटाक, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, शिमला, श्रीनगर में बैंक बंद रहेगा।

27 अक्टूबर 2022- भाई दूज/ चित्रगुप्त जयंती / लक्ष्मी पूजा / दीपावली / निंगोल चक्कूबा के कारण गंगटोक, इंफाल, कानपुर, और लखनऊ में बैंक बंद रहेंगे।

Next Story