राष्ट्रीय

दूसरी बार स्थगित की गई अमरनाथ यात्रा, भक्त इस तरह से कर पाएंगे बाबा बर्फानी के दर्शन

दूसरी बार स्थगित की गई अमरनाथ यात्रा, भक्त इस तरह से कर पाएंगे बाबा बर्फानी के दर्शन
x
नई दिल्ली। आस्था पर वायरस हावी है। जिसके चलते दूसरी बार अमरनाथ की यात्रा स्थगित कर दी गई है। यह यात्रा 28 जून से शुरू हो रही थी। जो कि 22 अगस्त को समाप्त होनी थी। 

नई दिल्ली। आस्था पर वायरस हावी है। जिसके चलते दूसरी बार अमरनाथ की यात्रा स्थगित कर दी गई है। यह यात्रा 28 जून से शुरू हो रही थी। जो कि 22 अगस्त को समाप्त होनी थी।

दरअसल कोरोना के हालात सामान्य होने पर श्राइन बोर्ड ने इसकी तारीखें तय की थीं। देश में संक्रमण की दूसरी लहर आ गई। बढ़ते सक्रमण के बीच यात्रा को रोकने का निर्णय लिया गया है।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को कहा कि कोरोना को देखते हुए इस साल अमरनाथ यात्रा रद्द करने का फैसला लिया गया है।

ऑनलाइन भक्त कर सकेगे दर्शन

राज्य शासन ने श्रद्धालुओ को बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिये ऑनलाइन व्यावस्था बनाई है। अमरनाथ की यात्रा सबसे कठिन तीर्थ यात्राओं में से एक है। कश्मीर के बालटाल और पहलगाम से यह यात्रा शुरू होती है। ये तीर्थ अनंतनाग जिले में स्थित है।

अमरनाथ की गुफा में बर्फ से प्राकृतिक शिवलिंग बनता है। यहां पहुंचने का रास्ता चुनौतियों से भरा है। प्रतिकूल मौसम, लैंडस्लाइड, ऑक्सीजन की कमी जैसी समस्याओं के बावजूद लाखों भक्त यहां पहुंचते हैं।

बर्फ से बनती है शिवलिंग

शिवजी के इस तीर्थ का इतिहास हजारों साल पुराना है। यहां स्थित शिवलिंग पर लगातार बर्फ की बूंदें टपकती रहती हैं, जिससे 10-12 फीट ऊंचा शिवलिंग निर्मित होता है। गुफा में शिवलिंग के साथ ही श्रीगणेश, पार्वती और भैरव के हिमखंड भी निर्मित होते हैं।

बीच में रोकी गई थी यात्रा

कोरोना की वजह से जंहा 2020 में भी यह यात्रा रद्द कर दी गई थी। वही 2019 में जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद-370 के हटने के बाद सुरक्षा कारणों की वजह से यात्रा को बीच में ही रोक दिया गया था। इस कारण कई श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन नहीं कर सके थे। 2021 में यात्रा एक बार फिर कोरोना के चलते रोकी गई है।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story