राष्ट्रीय
AAP को बड़ा झटका, पंजाब में पार्टी के 16 नेताओं ने दिया इस्तीफा
Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 5:57 AM GMT
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
नई दिल्ली। पंजाब में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। यहां पार्टी के 16 नेताओं ने एक साथ इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने वालों में 5 जिला अध्यक्ष हें।
6 क्षेत्रीय प्रभारी और 2 महासचिव स्तर के नेता हैं। पंजाब में एक साथ 16 नेताओं का पार्टी छोड़ना पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल के लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है।
इन नेताओं ने पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसौदिया को इस्तीफा भेज दिया है। हालांकि इनके त्याग-पत्र स्वीकृत होने की अभी सूचना नहीं है।
लगा गुटबाजी का आरोप
पंजाब में आम आदमी पार्टी आंतरिक कलह के दौर से गुज़र रही है। 16 नेताओं के इस्तीफा देने के पीछे भी यही वजह बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बलवीर सिंह के रवैये से कई नेता नाखुश थे। सिंह पर कई नेताओं को मनमाने ढंग से पार्टी से निकालने का आरोप है।
Aaryan Dwivedi
Next Story