राष्ट्रीय

महाराष्ट्र सरकार का नया फरमान: अगर आपने कोई जुर्म नहीं किया है फिर भी जेल जा ...

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:45 AM GMT
महाराष्ट्र सरकार का नया फरमान: अगर आपने कोई जुर्म नहीं किया है फिर भी जेल जा ...
x
महाराष्ट्र सरकार का नया फरमान: अगर आपने कोई जुर्म नहीं किया है फिर भी जेल जा ...जेल जाने का नाम सुनते ही एक बार कलेजा कांप जाता है। ऐसा कौन

महाराष्ट्र सरकार का नया फरमान: अगर आपने कोई जुर्म नहीं किया है फिर भी जेल जा …

MUMBAI: जेल जाने का नाम सुनते ही एक बार कलेजा कांप जाता है। ऐसा कौन व्यक्ति होगा जो जेल जाना चाहता हो। लेकिन महाराष्ट्र सरकार कुछ ऐसा इंतजाम करने जा रही है जिससे आप बिना कोई जुर्म किये भी जेल की हवा खा सकते हैं। हमारा मतलब है कि महाराष्ट्र सरकार ने जेल टूरिज्म के माध्यम से आपके जेल जाने का रास्ता साफ कर दिया है।

अब बिना किसी जुर्म के आप जेल जा सकते हैं। इसकी शुरूआत महाराष्ट्र सरकार 26 जनवरी गणतंत्र दिवस से करने जा रही हैं। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री येरवडा जेल से पर्यटन की शुरूआत करेंगे। इसके लिए राज्य शासन ने तैयारी पूरी कर ली है। वही जानकारी मिली है कि महाराष्ट्र में 30 जेल हैं। शुरूआती दौर में मात्र येरवडा जेल को ही टूरिज्म के हिसाब से खोला जायेगा। इसके बाद अन्य और कुछ जेलों को भी खोला जा सकता है। जिसमे नाशिक और नागपुर जेल को शामिल किया जा सकता है। सभी जेलों को कभी नही खोला जायेगा।

PNB के खाता धारक 31 मार्च तक कर लें ये काम, नहीं तो इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे…

बताया गया है कि येरवडा जेल में ऐतिहासिक यादें हैं। क्योंकि यहा महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, बाल गंगाधर तिलक, वीर सावरकर ने आजादी की लड़ाई के दौरान यहीं जेल काटी थी। वही फिल्म अभिनेता भी इसी जेल में रहे है। जेल टूरिज्म से लोग इन ऐतिहासिक जेलों में जाकर वहां के बारे मे जानकारी एकत्र कर सकते है। सरकार इसी तरह ऐतिहासिक जेलों में टूरिज्म खोलने की योजना पर काम कर रही है।

महाराष्ट्र सरकार का नया फरमान: अगर आपने कोई जुर्म नहीं किया है फिर भी जेल जा ...

सरकार का मानना है कि हर किसी के मन मेें एक सवाल रहता है कि आखिर जेल में क्या होता है। कैदी जेल में कैसे रहते है। उनकी दिनचर्या क्या होती होगी। इस तरह के सैकड़ो सवालों का जवाब जानने के लिए आप खुद जेल टूरिज्म के माध्यम से जेल जाकर जानकारी एकत्र कर सकते हैं।

Tata Power Solar को NTPC से मिला 320 MW की परियोजना स्थापित करने का ऑर्डर

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story