राष्ट्रीय

ठंड से बचने किया कुछ ऐसा कि चली गई 5 लोगों की जान, 1 गंभीर का चल रहा इलाज, कहीं आप भी तो नहीं करते इस....

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:44 AM GMT
ठंड से बचने किया कुछ ऐसा कि चली गई 5 लोगों की जान, 1 गंभीर का चल रहा इलाज, कहीं आप भी तो नहीं करते इस....
x
इस समय ठंड के सितम से सभी परेशान हैं। सर्द हवाओं का इतना असर है कि गर्म कपड़े भी गर्मी नहीं दे पा रहे हैं। ठंड के मारे लोग कांप रहे हैं। ठंड

ठंड से बचने किया कुछ ऐसा कि चली गई 5 लोगों की जान, 1 गंभीर का चल रहा इलाज, कहीं आप भी तो नहीं करते इस….

इस समय ठंड के सितम से सभी परेशान हैं। सर्द हवाओं का इतना असर है कि गर्म कपड़े भी गर्मी नहीं दे पा रहे हैं। ठंड के मारे लोग कांप रहे हैं। ठंड से बचने दो अलग-अलग परिवार ने ऐसा कुछ इंतजाम किया कि ठंड गई या नही यह तो पता नही लेकिन 5 लोगों की जान चली गई। वही 1 को गभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

ठंड से बचने किया कुछ ऐसा कि चली गई 5 लोगों की जान, 1 गंभीर का चल रहा इलाज, कहीं आप भी तो नहीं करते इस....

फिरोजपुर। पंजाब के फिरोजपुर जिले में दो अलग-अलग परिवार के लोगों ने ठंड से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाकर सो गये। वही बाहर से सर्द हवा अंदर प्रवेश न करे इस लिहाज से खिड़की तथा रोसनदान भी बंद था। अंगीठी के धुएं और आक्सीजन की कमी की वजह से पांच लोगांे की जान चली गई।
मिली जानकारी के अनुसार फिरोजपुर के गांव हामद वाला उताड़ में एक ही परिवा के तीन लोगों की मौत हो गई है। परिवार के मुखिया केवल सिंह ने बताया कि बेटा जगजीत मलेशिया में काम करता है। घर पर उसकी बीबी राजवीर कौर, बेटा साहिलप्रीत सिंह तथा दूसरा बेटा एकमप्रीत सिंह घर पर ही रहते थे।

नकली शराब पीने से 5 गायों की मौत, पुलिस की लापरवाही उजागर : MP News

बहू राजवीर जब सुबह नही जगी तो उसे जगाने दरवाजा खटखटाया। फिर भी नहीं जगी तो अनहोनी की आशंका से दरवाजा तोड़ दिया गया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सभी की मौत हो गई थी। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

वही दूसरी घटना अमृतसर के लोहगढ़ गेट की है। जानकारी के अनुसार अफजल, रजीना तथा उसका बेटा रजान एक कमरे में सो रहे थे। लेकिन ठंड से बचने के लिए कमरे में कोयले की अंगीठी जलाई गई थी। कोयले की गर्मी तथा धुएं से मां-बेटे की दम घुटने से मौत हो गई। वहीं अफजल को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं।

Tandav का विरोध गहराया! दर्ज हुई FIR, Web Series पर रोंक लगाने मुख्यमंत्री शिवराज ने की मांग…

राम मंदिर निर्माण के लिए दिग्विजय ने दिया इतनी राशि का दान, फिर पीएम मोदी को खत लिखकर कह दी यह बड़ी बात

मुख्यमंत्री शिवराज आ रहे रीवा इसके पहले ही कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने दे दिया आदेश…

MP : उपभोक्ताओं को एकमुश्त बिजली बिल मिला तो कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story