पुलिस बैरीकेट्स तोड़कर आगे बढ़े किसान, भारत बंद का रीवा में ऐसा रहा असर

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:40 AM GMT
पुलिस बैरीकेट्स तोड़कर आगे बढ़े किसान, भारत बंद का रीवा में ऐसा रहा असर
x
केन्द्र सरकार द्वारा लाये गए कृषि कानून के विरोध में मंगलवार का भारत बंद का असर रीवा में भी देखा गया। आक्रोषित किसानों ने पुलिस के केन्द्र

पुलिस बैरीकेट्स तोड़कर आगे बढ़े किसान, भारत बंद का रीवा में ऐसा रहा असर

रीवा। केन्द्र सरकार द्वारा लाये गए कृषि कानून के विरोध में मंगलवार का भारत बंद का असर रीवा में भी देखा गया। आक्रोषित किसानों ने पुलिस के बैरीकेट्रस को तोड़कर आगे बढ़ गए। इस दौरान पुलिस और आंदोलन कारियों के बीच जमकर नोकझोक हुई है।

पुलिस बैरीकेट्स तोड़कर आगे बढ़े किसान, भारत बंद का रीवा में ऐसा रहा असर

करहिया मंडी से जा रहे थें कलेक्ट्रेट

विभिन्न किसान संगठन के लोग सुबह 11 बजे करहिया मंडी से जुलूश निकाल कर कलेक्ट्रेट जा रहे थे। रास्ते में पुलिस ने बैरीकेट्रस लगाकर आंदोलन कारियों को रोकने का प्रयास किया लेकिन आक्रोषित किसान पुलिस के बंदोबस्त को तोड़कर आगे निकल गये।

लगाये मुर्दाबाद के नारे

इस दौरान किसान संगठन के लोगो ने भाजपा सरकार के मुर्दाबाद के नारे भी लगाये। किसान सुब्रत्तमणि त्रिपाठी का कहना था कि देश भर के किसान आज आंदोलन करने के लिये मजबूर है। सरकार की गलत नीति का वे विरोध कर रहे है लेकिन रीवा का प्रशासन भाजपा के लोगो के इशारे में उनके आंदोलन को रोकने की कोशिश कर रहा है। वे अब रूकने वाले नही है।

शिल्पी चौराहे में दिया धरना

कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी शहर के शिल्पी प्लाजा चौराहे में सड़क पर बैठ कर गांधी के भजन गाते रहे। उन्होने किसान बिल का विरोध करते हुए शहर में रैली निकाल कर कलेक्ट्रेट पहुचे और ज्ञापन पत्र सौपा है। इस आंदोलन में माकपा, सपा व कई सगंठन के लोग शमिल रहे वही आम आदमी पार्टी के नेता प्रमोद शर्मा के नेतृत्व में शहर में वाहन रैली निकाली और दुकाने बंद करवाई।

बंद का मिला जुला असर

भारत बंद का रीवा में मिला जुला असर रहा। ज्यादातर दुकानें खुली रही हांलाकि आदोलन कारियो के कहने पर कुछ समय के लिये वे अपनी दुकानों के शटर को आधा करते देखे गये।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story