राष्ट्रीय

ऑपरेशन करेंगे आयुर्वेद के डॉक्टर, केन्द्र सरकार ने दी मंजूरी, पढ़िए पूरी खबर..

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:39 AM GMT
ऑपरेशन करेंगे आयुर्वेद के डॉक्टर, केन्द्र सरकार ने दी मंजूरी, पढ़िए पूरी खबर..
x
ऑपरेशन करेंगे आयुर्वेद के डॉक्टर, केन्द्र सरकार ने दी मंजूरी, पढ़िए पूरी खबर..नई दिल्ली। आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के माध्यम से गंभीर से

ऑपरेशन करेंगे आयुर्वेद के डॉक्टर, केन्द्र सरकार ने दी मंजूरी, पढ़िए पूरी खबर..

नई दिल्ली। आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के माध्यम से गंभीर से गंभीर रोगा का इलाज तो सम्भव है। वहीं यह पद्धति आपरेशन करने की अनुमति नही देता। कानूनी तौर पर आयुर्वेद के डाक्टरो को अपरेशन करने का अधिकार नही मिला था।

जबकि आयुर्वेद चिकित्सक आपरेशन की आवश्यकता माहशूस करते हुए सरकार से कई बार सर्जरी करने का कानूनी अधिकार मांग रहे थे। लम्बे संघर्ष के बाद आखिर प्रयास रंग लाया और केन्द्र सरकार ने आयुर्वेद के डाक्टरो को सर्जरी करने का अधिकार दिया है।

ALERT ! बुधवार से इस राज्य में भारी बारिश और बर्फबारी के आसार, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

इनकी कर सकते हैं सर्जरी

भारतीय चिकित्सा केन्द्रीय परिषद से मिली जानकारी में बताया गया है कि केन्द्र सरकार से अनुमति मिलने पर अब पीजी के छात्रो को सर्जरी के सम्बंध में विशेष तरह से शिक्षित किया जायेगा। जिससे वह एक अच्छे सर्जन बन देश तथा रोगियो की सेवा कर सकें। वही यह भी जानकारी मिली है कि ये डाक्टर मात्र हड्डी रोग, नेत्र विज्ञान, नाक कान गला और दांतो की सर्जरी आवश्यकता पडने पर कर सकते हैं।

ऑपरेशन करेंगे आयुर्वेद के डॉक्टर, केन्द्र सरकार ने दी मंजूरी, पढ़िए पूरी खबर..

चिकित्सा वर्ग में खचडी जैसी स्थिति

आईएमए के अध्यक्ष डा राजन शर्मा का कहना है कि इस तरह आयुर्वेद के डाक्टरोें को भी सर्जरी का अधिकार दिये जाने से चिकित्सा पद्धति में खिचडी जैसे हालात बन जायेंगे। वही केन्द्र सरकार के आयुर्वेद के पूर्व सलाहकार डा एसके शर्मा ने सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे मील का पत्थर बताया है। उनका कहना है कि इससे कुशल सर्जनो की कमी दूर होगी और समय रोगियोें को बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी।

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story