राष्ट्रीय

दिल्ली बन रहा इटली, शव उठाने आगे आया शहीद भगत सिंह सेवादल

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:39 AM GMT
दिल्ली बन रहा इटली, शव उठाने आगे आया शहीद भगत सिंह सेवादल
x
विश्व पटल पर कोरोना से ग्रसित होने पर इटली के हालात सबसे ज्यादा भयावह थे। स्थिति कुछ ऐसी हो गई थी कि वहां मानवता को बचाने की बात होने लगी थी।

दिल्ली बन रहा इटली, शव उठाने आगे आया शहीद भगत सिंह सेवादल

विश्व पटल पर कोरोना से ग्रसित होने पर इटली के हालात सबसे ज्यादा भयावह थे। स्थिति कुछ ऐसी हो गई थी कि वहां मानवता को बचाने की बात होने लगी थी। प्रतिदिन होने वाली मौत के आंकाडों ने सरकार को हिला कर रख दिया था। ऐसा ही कुछ हाल देश की राजधानी दिल्ली में निर्मित हो रहे हैं।

दिल्ली बन रहा इटली, शव उठाने आगे आया शहीद भगत सिंह सेवादल

बढ रही मरीजों की संख्या और मौत का आकाडा दिल्ली को इटली की याद दिला रहा हैं। वहीं अगर आंकडों पर नजर दौडाई जाय तो कुल कोरोना रोगियों की संख्या 523000 हैं। मौत का आंकडा 8270 तक पहुंच गया है। हालात यह है कि अस्पताल से एम्बुलेस मे एक साथ कई शवों को ले जाया जा रहा है। अस्पताल में मौत होने पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी अंतिम क्रिया कर रहे हैं। इतना जरूर है कि रिकवरी रेट भी 475000 के करीब चल रहा हैं।

शहीद भगत सिंह सेवादल कर रहा सच्ची सेवा

वही घरों में आइसोलेशन के दौरान रोगी की मौत हो रही है। स्वास्थ्य अमला अस्पताल में व्यस्त है। ऐसे में उनके शवों को उठाने के साथ ही अंतिम संस्कार के लिए समस्या उत्पन्न हो रही है। ऐसे में यह काम शहीद भगत सिंह सेवा दल करते हुए स्वस्थ मानवता का परिचय दे रहा है।

दिल्ली में सादी समारोह में शामिल होंगे 50 लोग

कोरोना को नियंत्रित करने दिल्ली सरकार काफी गंभीर है। लाकडाउन में ढील के समय कार्यक्रम में 200 लोगों के शामिल होने की छूट दी गई थी। लेकिन वर्तमान समय के हालात को देखते हुए सरकार ने इसे मात्र 50 लोगों में सीमित कर दिया है। वही इस पर शख्ती बरतते हुए इसे पूरी मानीटरिंग करने कर्माचारियों को विशेष दायित्व सौंपा गया है।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story