मध्यप्रदेश

हिमालय की हवाएं फिजा में घोल रही है ठंडक, अब और कम होगा तापमान

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:37 AM GMT
हिमालय की हवाएं फिजा में घोल रही है ठंडक, अब और कम होगा तापमान
x
हिमालय की हवाएं फिजा में घोल रही है ठंडक, अब और कम होगा तापमान भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। दिन में जहां

हिमालय की हवाएं फिजा में घोल रही है ठंडक, अब और कम होगा तापमान

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। दिन में जहां गर्मी पड़ रही है वहीं, रात में ठंड बढ़ने लगी है। उत्तरी हवाओं के असर से रात के तापमान में गिरावट जारी है।

सोमवार रात को तापमान 15.5 डिग्री तक आ गया। ये प्रदेश में सबसे कम रहा। इधर, दिन का तापमान उच्च स्तर पर ही है, जिसके चलते दिन में गर्माहट है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री दर्ज हुआ जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। चार-पांच घंटे बाद ही दोपहर की गर्माहट का एहसास होने लगा। शाम को अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री दर्ज किया गया।

MP Political News: संभावित पराजय से बौखलाएं कमलनाथ-दिग्विजय, अधिकारियों को दे रहे है धमकी: शिवराज सिंह

दिन और रात में बदला रहा हवा का रूख

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि रात में हवा का रुख उत्तरी है, जिसके चलते हिमालय की ओर से आ रही हवा असर दिखाती है। लेकिन दिन में हवा की दिशा बदलने से गर्मी पड़ती है। सोमवार का तापमान न्यूनतम तापमान सीजन में सबसे कम रहा। वहीं, प्रदेश का भी सबसे कम तापमान रहा।

इंदौर में न्यूनतम तापमान 16.9 तो रीवा में 17 और मंडला में 17.4 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड बढ़ जाएगी।

Satna में पंडे ने नाबालिक लड़की को बर्बरता से पीटा, Cm Shivraj ने दिए एक्शन के निर्देश फिर ट्वीट कर दिया Delete…

मध्यप्रदेश की शराब की दुकाने 2 दिन के लिए होंगी बंद, बेचते या पीते हुए कोई मिला तो होगी 6 महीने की जेल

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:
Facebook | WhatsApp | Instagram | Twitter | Telegram | Google News

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story