राष्ट्रीय

हुनर मंद कैदी, सजा के साथ 8 लाख रूपये के पैकज पर दे रहा ज्ञान

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:36 AM GMT
हुनर मंद कैदी, सजा के साथ 8 लाख रूपये के पैकज पर दे रहा ज्ञान
x
हुनर मंद कैदी, सजा के साथ 8 लाख रूपये के पैकज पर दे रहा ज्ञान दिल्ली: कैदी की दिलचस्प कहानी। जेल में उम्र कैद की सज़ा काट रहे

हुनर मंद कैदी, सजा के साथ 8 लाख रूपये के पैकज पर दे रहा ज्ञान

दिल्ली: कैदी की दिलचस्प कहानी। जेल में उम्र कैद की सज़ा काट रहे एक कैदी को 8 लाख रुपए का सालाना पैकेज मिला है। उस पर केस चला और सजा हुई, यह अलग बात है लेकिन उसने यह साबित कर दिया कि उसकी योग्‍यता और प्रतिभा पर बंदिश नहीं लगाई जा सकती।

नामी कम्पनी के ऑफर पर पढ़ा रहा बच्चो को

कोरोना संकट में उसे एक नामी कंपनी ने विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए आठ लाख रुपये सालाना पैकेज पर काम दिए और वह अब इस पर काम करके पैसे कमा रहा है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान IIT रुड़की के इस स्कालर कैदी के हुनर को जेल अधिकारियों ने पहचाना और उसे हौसला देने के साथ रचनात्मक कार्यों से जुड़ने की प्रेरणा दी।

महंगाई के बीच कोरोना वैक्सीन का लालीपाप, पढ़िए पूरा मामला

अब वह जेल से ही सुबह 10 बजे अपने काम पर चला जाता है और शाम चार बजे जेल में वापस पहुंचता है। दिन के वक्त वह 10 वीं और 12 वीं कक्षा के विद्यार्थिंयों को आनलाइन विज्ञान विषय की पढ़ाई करवा रहा है। कंपनी को उसका हुनर बेहद पसंद आया है।

जेल के लिए भी तैयार किए था साफ्टवेयर

इससे पहले वह जेल विभाग की भर्ती परीक्षा के लिए साफ्टवेयर भी तैयार कर चुका है। जेल विभाग भी उससे कई बार तकनीकी सहायता ले चुका है। कैदी होने के बावजूद अब वह स्थिर मन से बच्चों को पढ़ाने की नौकरी कर रहा है। यह सजायाफ्ता कैदी अपराध को भूल शिक्षा में मिसाल कायम कर रहा है।

हुनर मंद कैदी, सजा के साथ 8 लाख रूपये के पैकज पर दे रहा ज्ञान

प्रेमिका की हत्या में हुई थी उम्र कैद

शिमला में 2010 में इस युवक पर आइआइटी दिल्ली में पढ़ रही 22 वर्षीय प्रेमिका की हत्या का आरोप लगा। दोषी पाए जाने पर उत्तर प्रदेश के गौंडा जिला निवासी युवक अब यहां उम्र कैद की सजा भुगत रहा है। जेल विभाग जेलों में हर हाथ को काम देने का प्रयास कर रहा है। सजा पूरी करने के बाद ये लोग इसके सहारे परिवार की रोजी रोटी भी चला रहे हैं।

जेल विभाग के महानिदेशक सोमेश गोयल ने बताया कि कैदियों के हुनर को निखारने के लिए कई ठोस कदम उठाए गए हैं। उन्होने कहां कि आइआइटी रुड़की से पढ़ा हुआ कैदी काफी हुनरमंद है। उसने किसी कंपनी के साथ अनुबंध साइन किया है। प्रदेश के अनूठे प्रयासों को अन्य राज्यों ने भी सराहा है।

CBSE :अब बस चेहरा दिखाने से ही डाउनलोड हो जाएगी 10वीं-12वीं की मार्कशीट…

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story