राष्ट्रीय

राहुल गांधी ने कमलनाथ के आइटम वाले बयान पर दी प्रतिक्रिया, तो सोशल मीडिया यूजर ने राहुल के बयानों की दिलाई याद

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:36 AM GMT
राहुल गांधी ने कमलनाथ के आइटम वाले बयान पर दी प्रतिक्रिया, तो सोशल मीडिया यूजर ने राहुल के बयानों की दिलाई याद
x
राहुल गांधी ने आज कमलनाथ द्वारा बीते दिनों दिए गए बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। राहुल गांधी ने कहा है कि वह मेरे

राहुल गांधी ने कमलनाथ के आइटम वाले बयान पर दी प्रतिक्रिया, तो सोशल मीडिया यूजर ने राहुल के बयानों की दिलाई याद

नई दिल्ली। राहुल गांधी ने आज कमलनाथ द्वारा बीते दिनों दिए गए बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। राहुल गांधी ने कहा है कि वह मेरे पार्टी के नेता है, लेकिन उन्होंने बीते दिनों इमरती देवी को लेकर जो बयान दिया है वह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने जो शब्द इस्तेमाल किया है वह मुझे पसंद नहीं है।

बता दें कि मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बीते दिनों डाबरा में सुरेश राजे के पक्ष में सभा सम्बोधित करने पहुंचे थे। जहां उन्होंने सभा सम्बोधन के दौरान भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी को आइटम शब्द से सम्बोधित कर दिया। जिस पर उन्होंने आज खेद भी व्यक्त किया है।

अब कमलनाथ के बयान पर राहुल गांधी ने अपनी प्रक्रिया देते हुए इसे पूर्णतः गलत बताया है। राहुल गांधी ने यह बातें मीडिया से बातचीत के दौरान कही। जिसका एक वीडियो न्यूज एजेंसी एनएनआई द्वारा सोशल मीडिया में शेयर किया।
सोशल मीडिया यूजर ने राहुल को घेरा

पीएम मोदी आज शाम 6 बजे राष्ट्र के नाम देंगे संदेश, इस मुद्दे पर रख सकते है बात

जब न्यूज एजेंसी द्वारा राहुल गांधी का वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किया गया। तो सोशल मीडिया यूजर ने राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयानों की याद दिलाई। यूजर उनके बयान का एक स्क्रीन शाॅट शेयर किया। जिसमें राहुल गांधी ने लड़कियों के प्रति विवादित बयान दिया था।

नेहा सिंह द्वारा इंडिया टीवी में चला लड़कियों के प्रति उनके बयान की तस्वीर शेयर की। कैप्शन में उन्होंने लिखा कि ‘यह मुझे भी पसंद नहीं। नेहा सिंह के इस तस्वीर को कई लोगों ने पसंद किया है।

स्वर्णिम चतुर्भुज स्कीम के तहत ट्रेनों की बढ़ेगी रफ्तार, 110 से बढ़कर 130 किलोमीटर.

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story