राष्ट्रीय

साल 2020 रहा घातक, 1 सितम्बर को बचेगी दुनिया या होगी टक्कर, चौका देगी आपको ये खबर

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:30 AM GMT
साल 2020 रहा घातक, 1 सितम्बर को बचेगी दुनिया या होगी टक्कर, चौका देगी आपको ये खबर
x
साल 2020 रहा घातक, 1 सितम्बर को बचेगी दुनिया या होगी टक्कर, चौका देगी आपको ये खबर साल 2020 कई मायनों में बेहद ही घातक रहा। इस साल कोरोना

साल 2020 रहा घातक, 1 सितम्बर को बचेगी दुनिया या होगी टक्कर, चौका देगी आपको ये खबर

नई दिल्ली ( मनोज शुक्ला): साल 2020 कई मायनों में बेहद ही घातक रहा। इस साल कोरोना वायरस का कहर खूब रहा। इस वायरस की चपेट में अब तक कई लोग आ चुके हैं। कईयों की जहां इस वायरस से मौत हो चुकी हैं। तो कई अब तक इस वायरस से जूझ रहे हैं। आए दिन इस वायरस की चपेट में हजारों की संख्या में लोग आ रहे हैं। इस वायरस का कहर अभी खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।

3 सितम्बर को जबलपुर जायँगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पढ़िए पूरी खबर

इस साल धरती के अलावा आंतरिक्ष में भी कई तरह के उथल-पुथल देखने को मिल रहे हैं। आए दिन कोई उल्कापिंड धरती पर गिर रहा है। ऐसे में गनीमत यह रही कि अभी तक कोई भी झुद्रग्रह पृथ्वी से नहीं टकराया। अगर ऐसा हुआ तो शायद पृथ्वी खत्म हो जाएगी। तो वहीं दूसरी ओर एक और चैकाने वाली खबर सामने आ रही है। खबरों की माने तो नासा द्वारा यह दावा किया गया है कि 1 सितम्बर को धरती के बेहद करीब से एक क्षुद्रग्रह गुजरेगा। यह अभी तक के इतिहास में सबसे नजदीक से गुजरने वाला क्षुद्रग्रह होगा। इस क्षुद्रग्रह को लेकर सभी की चिंताएं बढ़ी हुई हैं।
हाल ही में नासा द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि 1 सितम्बर को पृथ्वी के बेहद करीब से एक क्षुद्रग्रह गुजरने वाला है। यह क्षुद्रग्रह अब तक के इतिहास में सबसे नजदीक से गुजरने वाला होगा। इससे पहले भी साल 2020 में कई इस तरह के झुद्रग्रह पृथ्वी के समीप से गुजर चुके हैं। लेकिन गनीमत यह रही कि अभी तक पृथ्वी से कोई नहीं टकराए। अगर ऐसा हुआ तो पृथ्वी खतरे में आ जाएगी।

नीदरलैंड के जैसे मध्यप्रदेश में बनेगा ईकोडक्ट, जानिए क्या होगा ख़ास….

इससे पहले 2011 ईएस3 नाम का क्षुद्रग्रह 1987 से अभी तक 8 बार गुजर चुका है। लेकिन इतने नजदीक से कोई भी नहीं गुजरा। आखिरी बार इस तरह के ग्रह 13 मार्च को गुजरा था। उस समय पृथ्वी से इसकी दूरी 4,268643 किलोमीटर था। लेकिन इस बार 29376 किलोमीटर से यह ग्रह गुजरने वाला हैं। जिसे अब तक के इतिहास में सबसे नजदीक माना जा रहा है।
नासा ने दावा किया गया है कि इस क्षुद्रग्रह से पृथ्वी को किसी भी प्रकार का खतरा नहीं है। इसका ग्रह का साइज 22 से 49 मीटर है। नासा ने दावा किया है कि अगर पृथ्वी का गुरूत्वाकर्षण इस ग्रह को अपनी ओर आकर्षित भी करता है तो इससे किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होगा। क्योंकि यह पृथ्वी के पास आने से पहले ही जल जाएगा।

खुशखबरी: सिंतबर का महीना राहतभरा रहेगा, पहले हफ्ते से शुरु होने जा रही हैं ये 6 स्पेशल ट्रेनें ! यहां देखें पूरी लिस्ट…

[signoff]
Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story