राष्ट्रीय

Corona Cases in India: देश में एक दिन में सबसे अधिक 7 हज़ार केस, भारत एशिया में सबसे अधिक कोरोना प्रभावित

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:22 AM GMT
Corona Cases in India: देश में एक दिन में सबसे अधिक 7 हज़ार केस, भारत एशिया में सबसे अधिक कोरोना प्रभावित
x
नए मरीजों की संख्या (Corona virus Cases in India) लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक सर्वाधिक 7 हज़ार मरीज मिलें हैं। इसके साथ

Corona Cases in India. नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के नए मरीजों की संख्या (Corona virus Cases in India) लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक सर्वाधिक 7 हज़ार मरीज मिलें हैं। इसके साथ ही भारत एशिया का कोरोना वायरस से सबसे अधिक कोरोना से प्रभावित वाला देश बन गया है।

सोमवार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1,38,845 हो गई है। रविवार को 6,977 मामले बढ़े हैं ये एक दिन में भारत में संक्रमितों की सबसे बड़ी संख्या है।

बैंक दनादन दे रहा लोन, इस बार लोन का नाम पड़ा कोविड-19 लोन, पढ़िए

भारत में कोरोना के कुल 1,38, 845 मामले हो गए हैं। जिसमें से 4021 की मौत हो चुकी है। जबकि 57720 लोग ठीक हो चुकै है। वर्तमान में देश भर में 77, 103 लोगों का इलाज चल रहा है।

एशिया में सर्वाधिक केस भारत में

भारत कोरोना संक्रमण के मामले में एशिया में नंबर वन पर पहुंच गया है। शनिवार को 6 हजार से ज्यादा केस आने के बाद भारत ईरान के करीब पहुंच गया था लेकिन अब उसने उसे पछाड़ दिया है ईरान में । ईरान में कोरोना के 1,35,701 मामले आए हैं। वहीं चीन 82,985 मामलों के साथ 14वें पायदान पर है।

‘इतना प्रेशर बना दिया की मैं तनाव झेल नहीं पाया’, लिखकर जनता के चहेते थाना प्रभारी ने Suicide कर लिया

महाराष्ट्र में संक्रमण 50 हजार के पार

भारत में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट और सबसे प्रभावित शहर मुंबई है। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा रविवार को 50 हजार को पार कर गया। उसके बाद अन्य राज्यों में संक्रमण के आंकड़े 20 हजार से कम हैं।

जिसमें तमिलनाडु(16277) दूसरे और गुजरात(14056) तीसरे पायदान पर है। वहीं राजधानी दिल्ली में 13418 कोरोना के केस हैं और वो चौथे स्थान पर है। राजस्थान(7028), मध्यप्रदेश(6665) और उत्तर प्रदेश(6268) पांचवें छठे और सातवें स्थान पर है। मुंबई, अहमदाबाद, दिल्ली, इंदौर जैसे शहरों में स्थिति पर अबतक नियंत्रण नहीं पाया जा सका है। इन जगहों पर लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं।

केंद्र सरकार की इस योजना से आपको हर माह मिलेंगे 10 हजार रूपए, जानिये नियम-शर्तें और जल्‍द लें लाभ

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें: Facebook
, Twitter, WhatsApp, Telegram, Google News, Instagram
Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story