राष्ट्रीय

भारत में तेजी से बढ़ रहा COVID-19 का संक्रमण, एक दिन में मिलें सबसे अधिक 6 हज़ार मरीज

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:22 AM GMT
भारत में तेजी से बढ़ रहा COVID-19 का संक्रमण, एक दिन में मिलें सबसे अधिक 6 हज़ार मरीज
x
नई दिल्ली। भारत में अब कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ने लगा है। पिछले 24 घंटे में  सबसे अधिक 6,654 हज़ार नए मरीज मिले हैं। वहीँ COVID-19 से सब

नई दिल्ली। भारत में अब कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ने लगा है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 6,654 हज़ार नए मरीज मिले हैं। वहीँ COVID-19 से सबसे अधिक 137 मौते हुई हैं।

लॉकडाउन 4.0 में भी COVID-19 के मामले कम नहीं हो रहे हैं। भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,25,101 हो गई है। देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 69,597 है। वहीं अब तक देश में 3,720 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई है। ये आंकड़े स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए हैं।

सरकार महिलाओ को दे रही 4000 रूपए महीना, कमीशन भी अलग, पढ़िए

राहत की खबर यह है कि कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की भी तादाद अच्छी है। देश में COVID-19 महामारी से ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 51,783 हो गई है। सभी लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। डिस्चार्ज होने के बाद भी मरीज कई दिनों तक खुद से आइसोलेशन में रहते हैं, जिससे अगर दोबारा संक्रमित हों तो कोई और संक्रमित न हो जाए।

महाराष्ट्र है सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य

महाराष्ट्र में तमाम पाबंदियों के बाद भी कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना वायरस संक्रमण के शिकार बने लोगों की संख्या महाराष्ट्र में 44,582 हो गई है। कोरोना से ठीक हो चुके लोगों की संख्या 12,583 है, वहीं अब तक 1,517 लोगों की महाराष्ट्र में कोरोना से मौत हो गई है। ये आंकड़े देशभर में सबसे ज्यादा हैं।

गुजरात में भी मची तबाही

गुजरात में भी कोरोना वायरस ने तबाही मचाई है। गुजरात में कोरोना वायरस के 13,268 नए केस सामने आए हैं। वहीं कोरोना से ठीक हो चुके लोगों की संख्या 5,880 हो गई है। 802 लोगों की जान कोरोना वायरस के चलते जा चुकी है।

घायल पिता को बैठा कर 1,200 किमी साइकिल चलाने वाली बिहार की लड़की की अमेरिकी राष्ट्रपति की बेटी IVANKA TRUMP ने की तारीफ …

दिल्ली में 12,319 लोग कोरोना संक्रमित

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12,319 हो गई है। कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके लोगों की संख्या 5,897 है। सभी लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। दिल्ली में अब तक कोरोना से 208 लोगों की जान भी जा चुकी है।

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें: Facebook, Twitter, WhatsApp, Telegram, Google News, Instagram
Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story