राष्ट्रीय

आतंक के खिलाफ छिड़ी जंग में भारत को बड़ी सफलता, इस देश ने सौंपे 22 आतंकी

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:22 AM GMT
आतंक के खिलाफ छिड़ी जंग में भारत को बड़ी सफलता, इस देश ने सौंपे 22 आतंकी
x
आतंक के खिलाफ भारत ने जंग छेड़ रखी है। जिसमें आज बड़ी सफलता मिली है। पडोसी देश म्यांमार ने शुक्रवार को 22 आतंकी भारत को सौंपा है। पूर्वोत्तर क्

आतंक के खिलाफ छिड़ी जंग में भारत को बड़ी सफलता, इस देश ने सौंपे 22 आतंकी

नई दिल्ली। आतंक के खिलाफ भारत ने जंग छेड़ रखी है। जिसमें आज बड़ी सफलता मिली है। पडोसी देश म्यांमार ने शुक्रवार को 22 आतंकी भारत को सौंपा है। पूर्वोत्तर क्षेत्रों में भी भारत आतंकवाद से खासा प्रभावित रहा है।

विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि पूरे ऑपरेशन का समन्वय बाहरी खुफिया एजेंसी और म्यांमार सरकार द्वारा किया गया था। इस अभियान में NSA अजीत डोभाल की अहम भूमिका रही है।

सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों को एक विशेष विमान के जरिए भारत लाया गया। आतंकवादियों के समूह को पहले मणिपुर में राजधानी इंफाल में स्थानीय अधिकारियों को सौंपा गया और फिर असम में गुवाहाटी में लाया गया।

इसे भी पढ़ें--- COVID-19 की वजह से इतने सालों के लिए टल सकता है T20 ICC WORLD CUP 2020

ऐसा माना जाता है कि म्यांमार में सक्रिय इन आतंकवादियों को भारत को सौंपने से पूर्वोत्तर राज्यों में आतंकवादी गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

इसे भी पढ़ें--- क्या है ‘Pradhanmantri Mudra Yojna’, कैसे उठाएं इसका लाभ? जानिए…

सूत्रों ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल ने बाहरी खुफिया एजेंसी और म्यांमार के अधिकारियों के बीच समन्वय में अहम भूमिका निभाई।

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

Facebook, Twitter, WhatsApp, Telegram, Google News, Instagram

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story