राष्ट्रीय

भारत में कमजोर हुआ Corona, 47 जिलों में कोई नया केस नहीं, 1992 मरीज ठीक

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:20 AM GMT
भारत में कमजोर हुआ Corona, 47 जिलों में कोई नया केस नहीं, 1992 मरीज ठीक
x
भारत कमजोर हुआ Corona, 47 जिलों में कोई नया केस नहीं, 1992 मरीज ठीककोरोना वायरस (Corona) के खिलाफ लड़ाई को आगे बढ़ाते हुए केंद्र सरकार ने 112

भारत कमजोर हुआ Corona, 47 जिलों में कोई नया केस नहीं, 1992 मरीज ठीक

कोरोना वायरस (Corona) के खिलाफ लड़ाई को आगे बढ़ाते हुए केंद्र सरकार ने 112 सेवा को पूरे देश में लागू कर दिया है। 112 पर फोन लगाकर कोई भी व्यक्ति कोरोना वायरस (Corona) के संकट में मदद ले सकता है। इस नंबर से स्वास्थ्य सेवा के साथ ही पुलिस, एंबुलेंस और फायरब्रिगेड की सेवा ली जा सकती है। 112 इंडिया मोबाइल ऐप के जरिए भी इसका फायदा उठाया जा सकता है। दैनिक हेल्थ बुलेटिन में स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि देश में कोरोना से ठीक होने वालों का आंकड़ा 1992 पहुंच गया है। ठीक होने वालों का प्रतिशत भी बढ़कर 13.85 फीसदी बढ़ गया है।

रीवा : SEMARIYA विधायक ने लिखा CM को पत्र, पत्रकारों का भी बीमा हो

बीते 24 घंटे में 991 नए केस सामने आए हैं और 43 की मौत हुई है। इसके साथ ही देश में कुल कोरोना मरीजों की संंख्या 14,378 पहुंच गई है। देश में कोरोना वायरस (Corona) से मरने वालों का आंकड़ा 480 पहुंच गया है। पढ़िए हेल्थ बुलेटिन की अहम बातें -

देश में कोरोना से जुड़े 29 फीसदी केस जमात के हैं। दिल्ली में जमात से जुड़े 63 फीसदी केस सामने आए हैं। यही स्थिति तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश में है। बीते 24 घंटों में 3 नए जिलों में केस मिले हैं। कुल मिलाकर 23 राज्यों में जमात से जुड़े केस सामने आए हैं।

Rajasthan के कोटा से होगी MP के 1197 छात्रों की वापसी, 71 वाहन भेजने की तैयारी

23 राज्यों के 47 जिले ऐसे हैं जहां कोई नया केस सामने नहीं आया है। वहीं पुडुचेरी के माहे और कर्नाटक के कोडागु में 28 दिन से कोई नया केस नहीं आया है। 45 जिले ऐसे हैं जहां 14 दिन से कोई केस नहीं आया है।

सरकार ने पूरी कोशिश की है कि जरूरी चीजों की आपूर्ति जारी रहे। विदेश के जो लोग भारत में फंस गए हैं, उनके वीजा की अवधि बिना किसी शुल्क के 3 मई तक बढ़ाई जाती है।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story