लाइफस्टाइल

LOCKDOWN: देशी लड़का विदेशी लड़की के शादी के लिए रात में खुली कोर्ट

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:19 AM GMT
LOCKDOWN: देशी लड़का विदेशी लड़की के शादी के लिए रात में खुली कोर्ट
x
LOCKDOWN: देशी लड़का विदेशी लड़की के शादी के लिए रात में खुली कोर्ट किसी ने सच ही कहा है कि अगर किसी चीज को शिद्दत से चाहो तो उसे मिलाने में पू

LOCKDOWN: देशी लड़का विदेशी लड़की के शादी के लिए रात में खुली कोर्ट

किसी ने सच ही कहा है कि अगर किसी चीज को शिद्दत से चाहो तो उसे मिलाने में पूरी कायनात लग जाती है। ऐसा ही कुछ हरियाणा के रोहतक में देखने को मिला। जहां विदेश से आई लड़की की शादी भारतीय लड़के से करवाने के लिए रात के 8 बजे कोर्ट खोलना पड़ा। जिसके बाद से यह कपल इस लॉकडाउन ( LOCKDOWN) के समय में चर्चा का विषय बन गया है।

MP Board 10th 12th Exam को लेकर बड़ी खबर, अभी पढ़िए

ऑनलाइन हुई दोस्ती

बदली प्यार में आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मैक्सिको की लड़की (डाना जोहेरी ओलिवेरोस क्रूज) और हरियाणा के लड़के (निरंजन कश्यप) की दोस्ती ऑनलाइन हुई थी। जिसके बाद दोस्ती प्यार में बदली और लड़की शादी के लिए अपनी मां के साथ भारत आ गई। शादी की रस्में चल ही रही थी कि कोरोना के चलते देश में लॉकडाउन ( LOCKDOWN) लग गया। 24 अप्रैल को लड़की की मां को अपने देश मैक्सिको वापस लौटना था।

इटारसी और नागपुर से आई JABALPUR के लिए स्पेशल TRAIN, पढ़िए

ऑनलाइन स्पेनिश लैंग्वेज का कोर्स के दौरान हुई थी दोस्ती लड़का हरियाणा के रोहतक में स्थित सूर्य कॉलोनी का रहने वाला है। दोनों की दोस्ती साल 2017 में ऑनलाइन स्पेनिश लैंग्वेज का कोर्स करते हुई थी। जिसके बाद उनकी दोस्ती प्यार में बदली और निरंजन साल 2017 में डाना से मुलाकात करने के लिए मैक्सिको भी गया था।

कई बार आई शादी में दिक्कतें

डाना साल 2018 में अपनी मां के साथ टूरिस्ट वीजा पर रोहतक आई थी। वहीं उस समय निरंजन के बर्थ डे के मौके पर दोनों ने सगाई की, लेकिन दोनों की शादी में नागरिकता एक बड़ी अड़चन बन गई। इसके लिए दोनों नें जिला मजिस्ट्रेट के पास एप्लीकेशन भी लगाई। वहीं जिला मजिस्ट्रेट ने इस परेशानी से निपटने के लिए पब्लिक नोटिस निकलवाया था। जिसके बाद दोनों की शादी लॉकडाउन ( LOCKDOWN) के कारण बीच में ही रुक गई।

स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के लिए PPE SUIT बना रहा है रेलवे, तेज़ी से शुरू है काम

शादी के लिए रात 8 बजे खुलवाया गया कोर्ट

इस बात की जानकारी जैसे ही जिला मजिस्ट्रेट को मिली, तो उसने तुरंत ही दोनों की शादी करवाने का फैसला किया। जिसके लिए रात 8 बजे कोर्ट खुलवाया और दोनों के पक्षों से दो दो गवाहों की मौजूदगी में दोनों की शादी करवाई। कोर्ट मैरिज के नियमानुसार हुई शादी जिला उपायुक्त आरएस वर्मा ने बताया कि निरंजन कश्यप और डाना की शादी कोर्ट मैरिज के नियमानुसार करवाई गई है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि दोनों ने इसके लिए फरवरी में आवेदन किया था।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story