राष्ट्रीय

INDIA में Coronavirus की संख्या 3127 हुई, इस राज्य के मुख्यमंत्री ने CORONA से हुई मौत पर 50 लाख रूपए देने का ऐलान किया

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:18 AM GMT
INDIA में Coronavirus की संख्या 3127 हुई, इस राज्य के मुख्यमंत्री ने CORONA से हुई मौत पर 50 लाख रूपए देने का ऐलान किया
x
INDIA में Coronavirus की संख्या 3127 हुई इस राज्य के मुख्यमंत्री ने CORONA से हुई मौत पर 50 लाख रूपए देने का ऐलान किया

INDIA में Coronavirus की संख्या 3127 हुई, इस राज्य के मुख्यमंत्री ने CORONA से हुई मौत पर 50 लाख रूपए देने का ऐलान किया

Coronavirus अब भारत में भी महामारी बनने के कगार पर है। हर रोज संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। देश में अभी तक कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा तीन हजार को पार कर 3127 पर पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में 500 से अधिक लोग संक्रमित पाए गए हैं।

भारत के दस राज्यों में प्रत्येक में 100 से अधिक कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। जबकि देश के 36 राज्यों में 30 राज्यों तक कोरोना संक्रमण फैल चुका है। आंकड़ों के मुताबिक अभी तक देश में 3127 लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं। इनमें से 2812 लोगों का उपचार चल रहा है। जबकि 86 लोगों की मौत हो चुकी और 229 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं।

राजस्थान में एक महिला की मौत राजस्थान में 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। बीकानेर में महिला की मौत हुई है। जबकि कोरोना संक्रमण के 12 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद संक्रमितों का आंकड़ा 191 पर पहुंच गया है। इनमें से तबलीगी जमात के 41 मामले सामने आए हैं। दस दिनों में 2537 मामले पिछले दस दिनों में Coronavirus बड़ी तेजी के साथ बढ़ा है। हर दो दिन में मामले दोगुने होते जा रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक 25 मार्च से लेकर 3 अप्रैल के बीच दस दिन में 2537 मामले सामने आए हैं। सिर्फ अप्रैल के तीन दिनों में 1400 से अधिक संक्रमित मिल चुके हैं।

Coronavirus India Update Live :-

मध्यप्रदेश : मुरैना में Coronavirus के 10 लोग संक्रमित पाए गए हैं। दुबई निवासी दंपत्ति के रिश्तेदार हैं। इसके लिए अलावा परिवार से जुड़े 18 सदस्यों के नमूने जांच में नेगेटिव पाए गए हैं। मध्यप्रदेश में अभी तक Coronavirus के 154 मामले आए हैं। इनमें से इंदौर में 105 मामले सामने आए हैं।

उत्तर प्रदेश : आगरा में एक दिन के भीतर 25 मामले सामने आए हैं। इसके बाद संक्रमितों की संख्या 45 हो गई है।

आंध्रप्रदेश :विशाखापत्तनम में Coronavirus के चार नए मामले सामने आए हैं। कोरोना संक्रमित लोगों ने तबलीगी जमात के कार्यक्रम में भाग लिया था। इसके बाद राज्य में अभी तक 164 मामलों की पुष्टि हुई है।

राजस्थान : प्रदेश में Coronavirus के मामले बढ़कर 179 हो चुके हैं। प्रदेश में शुक्रवार को 46 नए मामले सामने आए हैं। जिसने स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ा दी हैं।

महाराष्ट्र : प्रदेश सरकार ने Coronavirus महामारी के दौरान ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मी और अधिकारी की मौत होने पर परिजनों को 50 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है। दिल्ली सरकार ने 1 करोड़ रुपये और नौकरी की घोषणा की है।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story