राष्ट्रीय

बड़ी कामयाबी: Coronavirus को सोखकर खत्म कर सकता है यह नैनो मैटेरियल

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:18 AM GMT
बड़ी कामयाबी: Coronavirus को सोखकर खत्म कर सकता है यह नैनो मैटेरियल
x
दुनियाभर में Coronavirus के बढ़ते कहर के बीच चीन के वैज्ञानिकों ने इससे निपटने की दिशा में बड़ी कामयाबी हासिल की है। वैज्ञानिकों ने ऐसा नैनो मै

दुनियाभर में Coronavirus के बढ़ते कहर के बीच चीन के वैज्ञानिकों ने इससे निपटने की दिशा में बड़ी कामयाबी हासिल की है। वैज्ञानिकों ने ऐसा नैनो मैटेरियल तैयार करने का दावा किया है, जो Coronavirus से लड़ सकता है।ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के वैज्ञानिकों ने कोई दवा या कंपाउंड नहीं बनाया है, बल्कि एक नैनो मैटेरियल के जरिये वायरस को खत्म करने का दावा कर रहे हैं। वैज्ञानिकों की मानें तो यह नैनो मैटेरियल 96.5 से 99.9 प्रतिशत तक सटीक तरीके से Coronavirus को सोखकर उन्हें निष्क्रिय कर सकता है।

जानिए इसके बारे में -

इंसुलेशन और लुब्रिकेंट एडिटिव्स से लेकर अन्य उत्पादों को तैयार करने में नैनो मैटेरियल का इस्तेमाल होता है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी कई नैनो एंजाइम प्रयोग में लाए जाते हैं। अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ ने भी इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि खास तरीके और उद्देश्य से तैयार नैनो पार्टिकल बहुत फायदेमंद हो सकते हैं। हालांकि अभी लोगों की सेहत और पर्यावरण पर इनके प्रभाव को लेकर बहुत कम जानकारी है। यहां तक कि सामान्य रूप में लाभकारी मानी जाने वाली चांदी भी नैनो पार्टिकल के रूप में बदलने पर बड़े नुकसान पहुंचा सकती है।

दुनिया में जारी है कोरोना वायरस के खिलाफ जंग

  • मिस्र ने अपने समुद्र तटों को बंद कर दिया है।
  • पोलैंड 10 मई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को टालने पर विचार कर रहा है।
  • रूसी प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्टिन ने सोमवार से देश की सीमाओं को बंद करने का आदेश दिया है।
  • वियतनाम ने घरेलू उड़ानों की संख्या में कटौती का फैसला किया है।
  • ब्रिटेन में 108 वर्षीय महिला हिल्डा चर्चिल की कोरोना से मौत हो गई।
  • श्रीलंका में शनिवार को कोरोना संक्रमण से पहली मौत हुई।
  • न्यूजीलैंड में रविवार को कोरोना से पहली मौत रिकॉर्ड की गई।
  • जर्मनी की चासंलर एंजेला मर्केल ने संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लोगों से कम से कम बाहर निकलने की अपील की है।
  • जापान की राजधानी टोक्यो स्थित एक दिव्यांग केंद्र में 28 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।
Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story