राष्ट्रीय

Coronavirus: आज रात 8 बजे फिर राष्ट्र को सम्बोधित करेंगे पीएम मोदी, कर सकते हैं बड़ा ऐलान

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:17 AM GMT
Coronavirus: आज रात 8 बजे फिर राष्ट्र को सम्बोधित करेंगे पीएम मोदी, कर सकते हैं बड़ा ऐलान
x
Coronavirus: कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार रात 8 बजे एक बार फिर राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इससे पहले

Coronavirus: कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार रात 8 बजे एक बार फिर राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इससे पहले पीएम मोदी ने 20 मार्च को कोरोना के मुद्दे पर ही राष्ट्र को संबोधित किया था। तब पीएम ने नागरिकों से रविवार को जनता कर्फ्यू और इसके बाद शाम 5 बजे थाली और घंटी बजाकर जनसेवा में लगे डॉक्टरों और नर्सों के प्रति आभार प्रकट करने की अपील की थी। जनता ने अपने प्रधानमंत्री की बात का पूरा पालन किया था। माना जा रहा है कि पीएम मोदी आगे की रणनीति का ऐलान कर सकते हैं।

फेज-3 में जाने से रोकना सबसे बड़ी चुनौती

भारत में अभी कोरोना वायरस फेज-2 में है। सरकार की पूरी कोशिश है कि इसके फेज-3 में जाने से रोका जाए। लॉकडाउन से लेकर कर्फ्यू तक जो भी उपाय सरकार की ओर से किए जा रहे हैं, उनका मकसद फेज-3 से बचा है। फेज-3 में यदि यह बीमारी चली गई तो विस्फोट हो जाएगा और इसके काबू करना मुश्किल हो जाएगा।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story