राष्ट्रीय

पति ने आँख में डाला फेवीक्विक फिर गले में फिर मन नहीं माना पत्नी के साथ कर डाला ऐसा

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 5:58 AM GMT
पति ने आँख में डाला फेवीक्विक फिर गले में फिर मन नहीं माना पत्नी के साथ कर डाला ऐसा
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

पति-पत्नी के रिश्तों में मधुरता किसे नहीं पसंद आती। लेकिन इस बात को भी नकारा नहीं जा सकता कि छोटी-मोटी गलतफहमी की वजह से चट्टान जैसे रिश्ते भी बिखर जाते हैं। ऐसे रिश्तों का अंत जितना भयानक होता है, उतना ही दर्दनाक ऐसे रिश्तों के अंत का तरीका होता है। हाल ही में विदिशा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे पढ़ने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

एक शख्स ने हैवानियत की सभी हदों को पार करते हुए अपनी पत्नी की बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी। खबरों के मुताबिक हाल्केराम कुशवाहा नाम के शख्स ने पहले तो अपनी पत्नी की आंख में फेवीक्विक डाल दिया। इतना ही नहीं शख्स ने महिला के गले में भी फेवीक्विक डाल दी और फिर गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया।

पिता की इस दरिदंगी का पूरा वाक्या उनके बेटे ने अपनी आंखों से देखा था। लिहाज़ा उसने पुलिस थाने जाकर अपने पिता के खिलाफ शिकायत दर्द करा दिया। बेटे की शिकायत के बाद पुलिस ने हाल्केराम की तलाश शुरू कर दी है। लेकिन हाल्केराम फरार है और पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। बताते चलें कि इससे पहले भी हत्याओं में फेवीक्विक के इस्तेमाल के मामले सामने आ चुके हैं। इसी साल फरवरी में यूपी के बस्ती में एक शख्स ने अपने ही पिता की हत्या कर दी थी। इस मामले में हत्यारे ने पहले तो एक धारदार हथियार से पिता का गला काट दिया और फिर खून को रोकने के लिए फेवीक्विक से कटे हुए गले को चिपकाने का प्रयास किया था।-r-nएक अलग मामले में मई 2016 में एक महिला ने अपने पति से परेशान होकर उसकी आंख में फेवीक्विक डाल दिया था। रीवा की रहने वाली विजयाकांत लक्ष्मी अपने पति की शराब की लत से काफी परेशान थी। एक दिन महिला का पति जब शराब के नशे में घर आया तो मौका पाकर उसने पति की आंख में फेवीक्विक डाल दिया था। इस मामले में पीड़ित शख्स को अस्पताल पहुंचा दिया गया था।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story