राष्ट्रीय

भारत में दो ही महापुरुष, महात्मा गाँधी और नरेंद्र मोदी : सीएम शिवराज सिंह

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 5:54 AM GMT
भारत में दो ही महापुरुष, महात्मा गाँधी और नरेंद्र मोदी : सीएम शिवराज सिंह
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

इंदौर। करीब 5 साल पहले गुजरात के मुख्यमंत्री से रेस लगा रहे सीएम शिवराज सिंह चौहान खुद को उनसे बेहतर प्रमाणित किया करते थे परंतु अब बात बदल गई है। गुजरात के सीएम नरेंद्र मोदी अब भारत के पीएम बन गए हैं। अत: सीएम शिवराज सिंह भी उनकी तारीफ में कुछ इस तरह के कसीदे गढ़ते हैं तकि वो सदैव प्रसन्न बने रहें। आज इंदौर में आयोजित समारोह में शिवराज सिंह ने कहा कि मैने अपने जीवन में सिर्फ 2 ही महापुरुष देख, पहले गांधीजी जिन्हे पढ़ा है और दूसरे मोदीजी जिसके साथ सारा देश चल रहा है।

मोदीजी जो कहते हैं, करके दिखाते हैं: शिवराज सिंह कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा पीएम मोदी जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं, सीएम ने कहा मैंने अपने जीवन में दो महापुरुष देखे हैं, एक को सिर्फ पढ़ा है और दूसरे को देखा है। ऐसे महापुरुष जिनकी बातों का जनता पर गहरा असर होता है। पहले महात्मा गांधी। गांधीजी जो कह देते थे, वो देश करता था। गांधीजी ने कहा- विदेशी वस्तुओं का त्याग करो, देश ने त्याग कर दिया, दांडी मार्च करों, पूरा देश चल पड़ा। अब प्रधानमंत्री जी हैं, जिनके आह्वान पर देश ने स्वच्छता को अभियान बनाया और गैस की सब्ससिडी छोड़ दी, लाखों गरीब परिवार को गैस कनेक्शन मिल गया।

इंदौर का सुपर कॉरिडोर वाकई वॉशिंगटन की सड़कों से बेहतर है मुख्यमंत्री ने कहा जब मैं अमेरिका गया था और मैंने वॉशिंगटन की सड़कों को देखा तो कह दिया कि यहां से अच्छी तो इंदौर की सड़के हैं। इस पर कांग्रेस के लोगों ने हल्ला मचाया। लेकिन आप देख लीजिए, इंदौर का सुपर कॉरिडोर वाकई वॉशिंगटन की सड़कों से बेहतर है। उन्होंने लोगों से पुछा क्या इंदौर की सड़कें अच्छी नहीं है। उन्होंने कहा आज इंदौर बहुत आगे निकल गया है। यह तेजी से विकास कर रहा है। देश का सबसे स्वच्छ शहर है।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story