मध्यप्रदेश

गर्म हवाओं ने प्रदेश में फैलाई गर्माहट, कई जिले हीट वेव पर, 11 वर्ष बाद गर्म हुआ मार्च का महीना: MP NEWS

एमपी। पड़ोसी राज्य राजस्थान एवं गुजरात में चल रही लू का असर मध्य प्रदेश पर भी पड़ रहा है। जिसके चलते मार्च माह में ही गर्मी के तीखे तेवर होने लगे है। प्रदेश का पारा 40 डिग्री को पार पहुच गया हैं। कई जिलों में 42 डिग्री से ज्यादा पारा पहुच गया। प्रदेश का खजुराहो सबसे गर्म रहा, जहां पर तापमान 42.8 डिग्री अधिकतम रिकॉर्ड किया गया।

हीट वेव पर कई जिले

प्रदेश के कई जिले हीट वेव पर है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अगले 2 दिन तक गर्मी के तीखे तेवर बने रहेगे। हीट वेव दो कारणों से होती है। अधिकतम तापमान के 40 या उससे अधिक डिग्री सेल्सियस हो जाने और सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा होने पर हीट वेव चलती है। प्रदेश के करीब 13 जिलों हीट वेव पर है।

यहां का चढ़ा पारा 40

प्रदेश के भोपाल सहित दमोह, जबलपुर, खजुराहो, नौगांव, रीवा, सागर, सतना, उमरिया, दतिया, धार, गुना, ग्वालियर, होशंगाबाद, इंदौर, खंडवा, खरगोन, राजगढ़, रतलाम और उज्जैन में पारा 40 या उससे अधिक रहा। रात का पारा सबसे ज्यादा राजगढ़ में 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा अधिकांश जिलों में यह 20 या उससे अधिक ही रिकॉर्ड किया गया।

गर्मी ने 11 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है 2010 में मार्च में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था, जो इस साल 43 डिग्री तक पहुंच गया है और यह पारा खजुराहो में रिकॉर्ड किया गया।

Next Story