मध्यप्रदेश

महिला के प्राईवेट पार्ट पर ब्लेड से किया हमला, चरित्र संदेह के चलते उठाया यह कदम - Mp News

Manoj Shukla
12 July 2021 5:35 PM GMT
महिला के प्राईवेट पार्ट पर ब्लेड से किया हमला, चरित्र संदेह के चलते उठाया यह कदम - Mp News
x
डबरा। चरित्र पर शंका के चलते एक युवक ने अपनी प्रेमिका के प्राईवेट पार्ट पर ब्लेड से हमला कर दिया। जिससे महिला बुरी तरह से घायल हो गई। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

डबरा। चरित्र पर शंका के चलते एक युवक ने अपनी प्रेमिका के प्राईवेट पार्ट पर ब्लेड से हमला कर दिया। जिससे महिला बुरी तरह से घायल हो गई। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरी घटना डबरा के शिक्षक कालोनी की है। जहां महिला पति की मौत के बाद आरोपी सतीश शर्मा के साथ लम्बे समय से लिव इन में रह रही थी। सतीश को लम्बे समय से महिला पर चारित्रिक संदेह था।

खबरों की माने तो रविवार की रात सतीश शर्मा घर पहुंचा। जहां वह महिला से चारित्रिक संदेह पर विवाद करने लगा। फिर वह महिला को बहला-फुसलाकर कमरे में ले गया। जहां वह मौका पाकर महिला के गुप्तांग पर ब्लेड से वार कर दिया और मौके से फरार हो गया। युवक के हमले से महिला बुरी तरह से घायल हो गई। महिला ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को इलाज केे लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर आरोपी युवक की पतासाजी शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों की माने तो युवक पर हत्या का प्रयास का भी मामला दर्ज किया गया है। पूरे मामले में डाबरा सिटी प्रभारी विनायक शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक ने पूरे घटना को नशे की हालत में अंजाम दिया है। मामला कायम करके उसकी गिरफ्तार कर ली गई हैं। तो वहीं युवती को इलाज केे लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Next Story