मध्यप्रदेश

Tikamgarh : पूर्व केंद्रीय मंत्री के पत्नी की हत्या का आरोपित 33 लाख के जेवरात के सहित गिरफ्तार

Tikamgarh : पूर्व केंद्रीय मंत्री के पत्नी की हत्या का आरोपित 33 लाख के जेवरात के सहित गिरफ्तार
x
Kitty Kumarmangalam Murder Case / किट्टी कुमार मंगलम हत्या कांड : पूर्व केंद्रीय मंत्री पीआर कुमार मंगलम (PR Kumarmangalam) की पत्नी किट्टी कुमार मंगलम (Kitty Kumarmangalam) की हत्या के आरोपित को टीकमगढ़ जिले (Tikamgarh District) की जतारा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के पास से पुलिस ने 33 लाख के जेवरात भी बरामद किये हैं।

Kitty Kumar Mangalam Murder Case / किट्टी कुमार मंगलम हत्या कांड : पूर्व केंद्रीय मंत्री पीआर कुमार मंगलम (PR Kumar Mangalam) की पत्नी किट्टी कुमार मंगलम (Kitty Kumar Mangalam) की हत्या के आरोपित को टीकमगढ़ जिले (Tikamgarh District) की जतारा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के पास से पुलिस ने 33 लाख के जेवरात भी बरामद किये हैं।

जतारा एसडीओपी योगेन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया कि फरियादिया लेडी मिथला मिथला देवी जो कि पूर्व कैबिनेट मंत्री पीआर कुमार मंगलम की पत्नी किट्टी कुमार मंगलम के साथ रहती थी। रात्रि करीबन साढ़े आठ बजे जब किट्टी कुमार मंगलम ने लेडी सर्वेंट से राजू धोबी से कपड़े लेने को कहा।

इसी दौरान राजू धोनी के साथ अन्य 2 लड़के भी कमरे के अंदर आ गए और तीनों ने मिलकर लेडी सर्वेन्ट के साथ मारपीट करने लगे। इसी बीच किट्टी कुमार मंगलम उम्र 70 साल वसंत बिहार कालोनी दिल्ली की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपित सोने चांदी के आभूषण व नगदी रूपये लेकर भाग निकले। जिसकी रिपोर्ट पर थाना बसंत बिहार जिला साउथ वेस्ट दिल्ली में अपराध कायम किया गया था।

बताया गया है कि दो आरोपी राजू व राकेश दोनों निवासी दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया गया था। तीसरा आरोपी सूरज कुमार तनय पुत्र राजेश कुमार उम्र 36 साल निवासी के ब्लाक ताराचंद कालोनी महिपालपुर दिल्ली जतारा के ग्राम बल्देवपुरा में आकर ससुराल में छिप गया था।

इस बात की सूचना जब जतारा पुलिस को मिली तो पुलिस ने बल्देवपुरा में दबिश देकर आरोपित को दबोच लिया। आरोपित सूरज के पास से पुलिस ने दिल्ली से लूटा हुआ सोने चांदी का सामान कीमत करीब 33 लाख रुपए, मोबाइल व अन्य सामान बरामद हुआ है।

Next Story