सतना

सतना : दोहरे हत्याकांड के आरोपी ने किया सरेंडर, गुस्साये लोगों ने वकील को पीटा

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:44 AM GMT
सतना : दोहरे हत्याकांड के आरोपी ने किया सरेंडर, गुस्साये लोगों ने वकील को पीटा
x
सतना / Satna Double Murder News : विगत दिवस चित्रकूट के नयागांव थानान्तर्गत रजौला बायपास के पास गोली मार कर 35 वर्षीय अनुज दीक्षित और 25 वर्षीय प्रिया सिंह Satna hindi news

सतना : दोहरे हत्याकांड के आरोपी ने किया सरेंडर, गुस्साये लोगों ने वकील को पीटा

सतना / Satna Double Murder News : विगत दिवस चित्रकूट के नयागांव थानान्तर्गत रजौला बायपास के पास गोली मार कर 35 वर्षीय अनुज दीक्षित और 25 वर्षीय प्रिया सिंह की गोली मार कर हत्या करने वाले आरोपी पुष्पराज सिंह ने पुलिस के कसते शिकंजे को देखते हुए सिविल लाइन थाने में बुधवार को सरेंडर कर दिया। इस बात की खबर जब मृतिका के परिजनों को लगी तो वे कुछ लोगों के साथ थाने पहुंच गये और सरेंडर करने वाले हत्यारोपी पुष्पराज के साथ पहुंचे वकील की पिटाई कर दी।

यहाँ क्लिक करें : 35-65% off on Sportswear Adidas, Reebok, Puma and more

Satna Double Murder : आरोपी ने किया सरेंडर

सतना / Satna Double Murder News  Satna hindi news

पुलिस कप्तान धर्मवीर सिंह ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रखा था। फरार आरोपी पुष्पराज सिंह श्रीनेत के आलीशान आवास व अवैध रुप से बने स्कूल को ढहाने की तैयारी भी प्रशासन ने कर ली थी। दबाव बनाने के लिए हत्यारोपी के स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और इंडियन बैंक में संचालित तीन खाते सीज किये गये।

यह भी पढ़े : सतना : युवक का शव मिलने से गांव में फैली सनसनी

उल्लेखनीय है कि मृतिका के परिजनों ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर हत्या के आरोपी पुष्पराज सिंह को तुरंत गिरफ्तार किये जाने को लेकर ज्ञापन भी सौंपा था। एसपी को सौंपे शिकायत पत्र में भी परिजनों ने साफ तौर पर आरोप लगाया था कि आरोपी उनकी पुत्री प्रिया सिंह के साथ अक्सर छेड़छाड़ करता था जिसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की गई थी परंतु पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और उसका परिणाम दोहरे हत्याकांड के रूप में सामने आया।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल

शहर में बढ़ते अपराध और दोहरे हत्याकांड को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। आक्रोशित लोगों का कहना है कि जब पुलिस हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए चारों तरफ घेराबंदी कर रही थी उसकी तलाश उत्तरप्रदेश में भी की जा रही थी तो वह सरेंडर करने में कैसे सफल हो गया। इसका मतलब यही है कि हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी शहर में ही था ।

वकील के पिटाई का वीडियो वायरल :

अन्य सतना / Satna hindi news की खबरे :

सतना : बल्कर की टक्कर में बाइक चालक की मौत

सतना : बब्बर शेर के पदचाप देख ग्रामीण शकपकाए, रात्रि में दहाड़ भी सुनी

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

Facebook | WhatsApp | Instagram | Twitter | Telegram | Google News

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story