सतना

सतना: थाना के अंदर आरोपी को सांप ने डंसा, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:29 AM GMT
सतना: थाना के अंदर आरोपी को सांप ने डंसा, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप
x
सतना: थाना के अंदर आरोपी को सांप ने डंसा, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप सतना जिले के नागौद थाना के अंदर एक आरोपी को सांप के

सतना: थाना के अंदर आरोपी को सांप ने डंसा, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

सतना (विपिन तिवारी ) । जिले के नागौद थाना के अंदर एक आरोपी को सांप के डस लेने के कारण हड़कम्प मच गया। सर्पदंश के बाद गंभीर स्थिति में आरोपी को सतना जिला अस्पताल भेज दिया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नागौद थाना क्षेत्र के सढ़वा निवासी रजनीश उर्फ पप्पू चौधरी नामक युवक को मंगलवार की रात नागौद थाना के अंदर सांप ने डस लिया।
सांप के डंक मारते ही आरोपी ने शोर मचाया जिसके बाद पूरे थाने में हड़कंप मच गया। आनन फानन ने अधिकारियों को सूचना दी गई लेकिन खुद पुलिस कर्मियों के ही हाथ – पांव ठंडे पड़ गए । उसे नागौद अस्पताल ले जाय गया लेकिन वहां उचित उपचार उपलब्ध न होने से सतना ले जाने की तैयारी शुरू कर दी गई। आरोपी की हालत बिगड़ती देख उसे पुलिस वाहन से ही सतना भेज दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक की हालत गंभीर थी। उसे सतना के बिरला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जबलपुर में एक युवक पर तीन भाइयों ने किए तीन फायर, कमर में लगी गोली, इलाके में सनसनी

छेड़छाड़ के मामले में लाई थी डायल 100

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पप्पू चौधरी के खिलाफ सढ़वा के कुशवाहा परिवार की एक लड़की ने छेड़छाड़ की शिकायत डायल 100 में की थी। जिसके बाद सिंहपुर की एफआरवी से पुलिस पहुंची और पप्पू को पकड़ कर नागौद थाना ले आई। फरियादी ने शिकायत सीधे डायल 100 में की थी इसलिए नागौद थाना में उसके खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नही थी।फरियादी के आने तक उसे बैठा लिया गया। बताया जाता है कि वह लॉकअप के पास बैठा था तभी सांप ने उसे डस लिया।

थाना में भरा था पानी

गौरतलब है कि अभी पिछले दिनों हुई तेज बारिश से नागौद थाना में पानी भर गया था। स्वतंत्रता दिवस समारोह भी जलमग्न परिसर में ही मनाया गया था। पुलिस कर्मियों ने घुटने तक पानी मे खड़े हो कर ध्वजारोहण किया था। [signoff]
Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story