सतना

सतना : 75 दिनों बाद मैहर में श्रद्धालुओं ने किए माँ शारदा के दर्शन

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:23 AM GMT
सतना : 75 दिनों बाद मैहर में श्रद्धालुओं ने किए माँ शारदा के दर्शन
x
सतना. 75 दिनों बाद मैहर में श्रद्धालुओं ने माँ शारदा के दर्शन किए। इस दौरान 200 श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। बता दें

सतना. 75 दिनों बाद मैहर में श्रद्धालुओं ने माँ शारदा के दर्शन किए। इस दौरान 200 श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। बता दें आज सोमवार से देशभर के कई राज्यों में धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति दे दी गई है। लॉकडाउन के कारण 75 दिनों से बंद मध्यप्रदेश के मंदिरों के भी पट खोल दिए गए हैं।

सामने आया रीवा राजघराने का एक और वारिस ? सम्पति पर जताया हक़…

मध्यप्रदेश के सतना जिले के मैहर में स्थित माँ शारदा का मंदिर, जहाँ देश भर से श्रद्धालु माँ शारदा के दर्शन पाने के लिए आते हैं, इस बार की चैत्र नवरात्र में कोरोना वायरस के चलते माता का दर्शन न पा सकें। अब धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति मिलने के बाद आज सोमवार की सुबह 5 बजे दीपक पांडेय महाराज द्वारा माता का भव्य श्रृंगार किया गया। इसके बाद आरती के बाद उन्हे भोग चढ़ाया गया। सुबह की आरती में कलेक्टर अजय कटेसरिया शामिल हुए। इस दौरान कलेक्टर ने व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

फीस माफ़ी एवं जनरल प्रमोशन के लिए एपीएस विवि के छात्र-छात्रों ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा

मैहर के माँ शारदा मंदिर के प्रधान पुजारी पवन महाराज ने बताया कि सोमवार को तकरीबन 200 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए है। ये सभी श्रद्धालु लोकल के है। उन्होंने बताया कि अभी श्रद्धालुओं का आना कम होगा। वहीं चित्रकूट स्थित कामतानाथ मंदिर के भी कपाट आज से खोल दिए गए है। यहां पर भी अन्य दिनों की अपेक्षा कम संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिरों में श्रद्धालुओं के दर्शन पूजन के लिए केंद्र और राज्य शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पूरे गंभीरता के साथ पालन कराया जा रहा है।

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें: Facebook, Twitter, WhatsApp, Telegram, Google News, Instagram
Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story