सतना

SATNA : झाड़ियों में मिली लापता युवक की लाश, शराब पीने से हुई मौत

SATNA : झाड़ियों में मिली लापता युवक की लाश, शराब पीने से हुई मौत
x
Satna / सतना। जिले के रामनगर थाना (Ramnagar) अंतर्गत गजांस गांव के रहने वाले एक युवक की लाश झाड़ियों में मिली हैं। बताया जाता है कि युवक दो दिनों से लापता था। वहीं युवक के पिरवार की एक महिला ने युवक को शराब पीते हुए देखा था। ऐसे में शव में चोट के निसान नही हैं।

ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक की मौत ज्यादा शराब पीने से हुई होगी। फिलहाल पुलिस ने शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।

दो दिन से था लापता

जानकारी के अनुसार गंजास गांव के रहने वाले नत्थू मुसलमान शराब पीने का आदी था। वह विगत दो दिनों से लापता था। बताया जाता है कि गांव में उसे शराब पीते हुए देखा गया था। इस बात की जानकारी नत्थू की भाभी ने उसकी पत्नी को बताया था। पत्नी पति का पता लगाने उक्त बताए स्थान पर गई लेकिन वह नही मिला। जिसके बाद लोगो ने ज्याद खोजबीन नहीं की।

खेत गए किसान को दिखी लाश

इस समय खेती किसानी का काम जोरो पर है। खेत जा रहे सौखीलाल साकेत को रास्ते के किनारे दुर्गध महसूस हुई। वही पास की खेत में उसे काम करना था। इसलिए वह झाडियो के पास जाकर देखा तो उसे एक मानव का शव दिखा।

मामले की जानकारी आसपास के ग्रामीणों को देने के साथ ही डायल 100 और रामनगर पुलिस को दी गई। पुलिस ने जब शव की जाचं की तो पता चला कि शव नत्थू मुसलमान की है। लोगों द्वारा आशंका जताई गई है कि ज्यादा शराब पीने के कारण उसकी मौत हो गई। सोमवार की दोपहर सरपंच की मौजूदगी में पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story