कटनी

रीवा-सतना समेत इन स्थानों में होगी गरज-चमक के साथ बारिश

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 5:54 AM GMT
रीवा-सतना समेत इन स्थानों में होगी गरज-चमक के साथ बारिश
x
मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार को मौसम साफ़ होने के साथ ही तेज़ हवाओं ने गर्मी से राहत दिलाई है| मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 24 घंटे में कई स्थानों
मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार को मौसम साफ़ होने के साथ ही तेज़ हवाओं ने गर्मी से राहत दिलाई है| मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 24 घंटे में कई स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है| अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में मानसूनी गतिविधियां कमजोर पड़ने के कारण राज्य में नमी कम है, जिस कारण अभी तक प्रदेश में मानसून नहीं पहुंच पाया है| अगले 24 घंटों में रीवा और शहडोल संभागों के अलावा बालाघाट, मंडला और कटनी जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें हो सकती है| शुक्रवार को दिन में इंदौर का न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस, भोपाल का का 27 डिग्री, ग्वालियर का 30.6 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया| वहीं इंदौर का अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस, भोपाल का 39.2 डिग्री, ग्वालियर का 41.4 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस रहा|
Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story