रीवा

रीवा में दरिंदगी / 6 वर्षीय मासूम के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:48 AM GMT
रीवा में दरिंदगी / 6 वर्षीय मासूम के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
x
रीवा में दरिंदगी / रीवा। 6 वर्षीय मासूम को एक दरिंदे ने अपनी दरिंदगी का शिकार बना दुष्कर्म कर डाला। मानवता को कलंकित करने वाली एक बार फिर

6 वर्षीय मासूम के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म

रीवा में मासूम के साथ दरिंदगी / रीवा जिले में मानवता को कलंकित करने वाली एक बार फिर घटना सेमरिया थाना क्षेत्र में घटी है, जहां 6 वर्षीय मासूम को एक दरिंदे ने अपनी दरिंदगी का शिकार बना दुष्कर्म कर डाला।

बताया जाता है कि मासूम घर में अपनी 5 माह की छोटी बहन के साथ खेल रही 6 वर्षीय मासूम के साथ पड़ोसी 20 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है।

मामले के सम्बन्ध में बताया गया है कि घटना के समय मासूम की मां कपड़े धोने घर से बाहर गई थी, लौट कर आई तो मासूम को लहूलुहान हालत में रोते हुए देखा, पूछताछ किया तो उसने पूरी घटना मां को बता दी, जिसके बाद आसपास के लोगों को जानकारी हुई तो पता चला कि पड़ोसी रहीस कोल उम्र 20 वर्ष घर से निकलते देखा गया है।

रीवा में जारी है मिलावट के खिलाफ अभियान / मिलावटी तथा अमानक खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर लगा 7.60 लाख जुर्माना

ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर किया पुलिस के हवाले

सूचना मिलते ही गांव के लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सूचना दे दिया, जिसके बाद मौके पर पहुंची सेमरिया पुलिस आरोपी को हिरासत में ले लिया, जिससे पूछताछ की जा रही है।

संजय गाँधी अस्पताल रेफर

बताया जाता है कि मासूम को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया था, जहां से संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां मासूम का गायनी वार्ड में उपचार चल रहा है।

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

रीवा में दरिंदगी / 6 वर्षीय मासूम के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story