रीवा

रीवा: कांग्रेस नेता दामाद ने चलाई गोली तो ससुर ने डंडो से पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, जानिए क्या थी वजह...

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:34 AM GMT
रीवा: कांग्रेस नेता दामाद ने चलाई गोली तो ससुर ने डंडो से पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, जानिए क्या थी वजह...
x
रीवा। चचेरे ससुर और दामाद के बीच मंलगवार की सुबह चली गैंगवार ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिए और 6 की संख्या में रहे हमलाबरो ने उसे मौत के घाट उतार दिए है।

रीवा। चचेरे ससुर और दामाद के बीच मंलगवार की सुबह चली गैंगवार ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिए और 6 की संख्या में रहे हमलाबरो ने उसे मौत के घाट उतार दिया है।

घटना जिले के पनवार थाना के गहिवार गांव की है। जंहा मृतक दामाद सुरेश तिवारी पुत्र ललित तिवारी 45 वर्ष निवासी गहिवार पर पड़ोस में रहने वाले चचेरे ससुर रजनीश मिश्रा पुत्र रामबहोर मिश्रा तथा उसके 5 साथियो ने मिलकर तब तक डंडो से पीटते रहे जब तक सुरेश के प्राण प्रखेरू नही उड़ गए। मृतक सुरेश तिवारी कांग्रेस के नेता भी थें।

जेईई एडवांस का परिणाम घोषित, रीवा के अर्पित द्विवेदी आल इंडिया में हासिल की 845 रैंक…

इस घटना में हमलाबर पक्ष के लोग भी घायल हुए हैं। उन्हे अस्पताल ले जाया गया था। जंहा प्राथमिक इलाज के बाद पुलिस ने 3 लोगो को अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया है।

तीन आरोपियों को अमहिया पुलिस ने अस्पताल से किया गिरफ्तार

ऐसे हुई वारदात

पनवार थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि विवाद के बीच मृतक पिस्टल घर से लेकर आया और फायर किए था। इसी बीच देसी पिस्टल से निकले गोली के छर्रे रजनीश मिश्रा के शरीर में घुस गए, इसके बाद घायल रजनीश और उसके साथियो ने सुरेश तिवारी पर डंडो से हमला कर दिए। डंडो के गहरे घांव लगने के कारण संजय मौत हो गई हैं।

रीवा में बेकाबू होने लगा था कोरोना, अब थम रही है रफ़्तार, जानिए क्या हैं ताजा आंकड़े…

रास्ते का था विवाद

इस घटना के पीछे विवाद कारण रास्ता बताया जा रहा है। सुबह 5 बजे मृतक सुरेश तिवारी घर के पास बॉड़ी लगा रहे थे। इसी बीच उनका चचेरा ससुर रजनीश मिश्रा पहुचा और बॉड़ी लगाने का विरोध करने लगा। जिसको लेकर दोनो के बीच कहासुनी शुरू हो गयी और देखते-ही-देखते यह विवाद हत्या में बदल गया।

6 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज

सुरेश तिवारी हत्यकांड में पुलिस ने 6 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किए हैं। जिसमें से 2 लोगो को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किए है जबकि 3 लोग संजय गांधी अस्पताल से पकड़े गए है। वही मुख्य आरोपी रजनीश मिश्रा की हालत ठीक न होने के कारण अभी उसका ईलाज अस्पताल में चल रहा है।

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like करें

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story