रीवा

रीवा: रात में सोते समय हुई मां-बेटी की मौत, एक घायल, कारण जान आ जाएंगे आँख से आंसू...

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:29 AM GMT
रीवा: रात में सोते समय हुई मां-बेटी की मौत, एक घायल, कारण जान आ जाएंगे आँख से आंसू...
x
रीवा: रात में सोते समय हुई मां-बेटी की मौत, एक घायल, कारण जान आ जाएंगे आँख से आंसू...रीवा: रीवा जिले के एक गांव में बड़ा हादसा हो गया जिसमे

रीवा: रात में सोते समय हुई मां-बेटी की मौत, एक घायल, कारण जान आ जाएंगे आँख से आंसू...

रीवा: रीवा जिले के एक गांव में बड़ा हादसा हो गया जिसमे मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई और भतीजा घायल हो गया. मिली जानकरी के मुताबिक गढ़ थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत बॉस में घर गिरने से मां-बेटी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
मिली जानकरी के अनुसार करीब रात 1 बजे पूरा परिवार सो रहा था तभी कच्चे मकान की अटारी ढहने से कच्चे मकान में सो रही महिला सुमन उपाध्याय और 9 साल की बच्ची पूर्वी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि भतीजा घायल हो गया.

मध्यप्रदेश के 20 जिलों में बारिश का दौर जारी, मौसम विभाग ने एक साथ Red, Orange और Yellow Alert जारी किए

मकान गिरने के बाद चीख पुकार की आवाज आने के बाद घर के सदस्य जो अन्य कमरों में सो रहे थे उनको जानकारी हुई जिसके बाद ग्रामीणो को भी खबर हुई हुई और खबर लगते ही घर के लोगो और ग्रामीणों ने घर में दबे लोगों को निकालने की खूब मशक्कत की पर तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बताया गया कि महिला मिट्टी के मलबे में दब गई थी जिसे निकालने में 30 मिनट से ज्यादा समय लग गया।

मध्यप्रदेश : इस स्थिति में नुकसान की भरपाई करेगी शिवराज सरकार, पढ़िए पूरी खबर

रीवा: संजय अस्पताल से शव बदलने के बाद एक और लापरवाही आई सामने, बिना जांच महिला की रिपोर्ट आ गई कोरोना पॉजिटिव

रीवा: कल छिना था CMHO का पद और आज ईओडब्ल्यू ने मारा छापा, पढ़िए

[signoff]
Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story