रीवा

राम जन्म भूमि मंदिर के भूमिपूजन की खुशी में भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ जिला रीवा ने दीपोत्सव मनाया

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:27 AM GMT
राम जन्म भूमि मंदिर के भूमिपूजन की खुशी में भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ जिला रीवा ने दीपोत्सव मनाया
x
राम जन्म भूमि मंदिर के भूमिपूजन की खुशी में भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ जिला रीवा ने दीपोत्सव मनाया रीवा: अयोध्या में भव्य राम मंदिर के भूमिपूजन

राम जन्म भूमि मंदिर के भूमिपूजन की खुशी में भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ जिला रीवा ने दीपोत्सव मनाया

रीवा: अयोध्या में भव्य राम मंदिर के भूमिपूजन के ऐतिहासिक समारोह के खुशी में भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कल्याण जी अग्रवाल रीवा के भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ अजय सिंह एवं भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ जिला संयोजक नरेंद्र कुमार गुप्ता की अगुवाई में सभी मंडलों में व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला पदाधिकारियों,मंडल संयोजक एवं कार्यकर्ताओं ने सुंदरकांड का पाठ राम राम का जाप अखंड पाठ दीप जलाकर आतिशबाजी एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।

REWA: 7400 क्विंटल चना दो महीनों से राशन की दुकानों पर नही पहुचा जिला प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामनें आई

जिला संयोजक नरेंद्रकुमारगुप्ता ने कहा कि आज 500 वर्षों के बाद जन जन की आस्था के केंद्र भगवान श्रीराम को उनके जन्मभूमि अयोध्या में स्थाई आशियाना मिल गया यह हम सभी लिए अत्यंत हर्ष मनाने का समय है.
आज देश मे एक मजबूत इच्छाशक्ति और देशभक्त यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के हाथो में है जिन्होंने इस ऐतिहासिक कार्य को पूर्ण करने में सफलता प्राप्त की है।

जोश में आए Rewa के अतिथि विद्वान, कॉलेज पर लगाया चौका देने वाला आरोप…

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वीरेंद्र राय जिला पदाधिकारी संजय गुप्ता वैभव आर्य लखपति कछवाहा अशोक गुप्ता अनंत गुप्ता मनोज गुप्ता अशोक गुप्ता गोलू अनिल गौतम राजकुमार गुप्ता अंजनी गुप्ता रामचंद्र गुप्ता ओम प्रकाश गुप्ता हनुमना अभिषेक गुप्ता गढ़ अविनाश सोनी सेमरिया सुलेंद्र गुप्ता मऊगंज ओपी गुप्ता सिरमौर नारायण दास गुप्ता देवतालाब राजेश गुप्ता गुढ़ संजय गुप्ता बनकुईया शंकरलालगुप्ता गोविंदगढ़ महेंद्र पाठक शाहपुर सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

REWA: कातिल कोरोना ने ली प्रोफ़ेसर की जान, भोपाल ले जाते समय हुई मौत, मौत के बाद रिपोर्ट आई पॉजिटिव

[signoff]
Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story