रीवा

REWA: शहर की हवा में घुला CORONA, एक साथ 25 मरीज मिलने पर संख्या हुए 300 के पार....

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:26 AM GMT
REWA: शहर की हवा में घुला CORONA, एक साथ 25 मरीज मिलने पर संख्या हुए 300 के पार....
x
REWA: शहर की हवा में घुला CORONA, एक साथ 25 मरीज मिलने पर संख्या हुए 300 के पार....REWA: CORONA के मामले तेजी से बढ़

REWA: शहर की हवा में घुला CORONA, एक साथ 25 मरीज मिलने पर संख्या हुए 300 के पार....

REWA: CORONA के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बुधवार को 25 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही रीवा ने कोरोना का तिहरा शतक पूरा कर लिया है। जिले में पॉजिटिव संया 302 पहुंच गई है। संजय गांधी अस्पताल में एचओडी की रिपोर्ट सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। रीवा में कोरोना वायरस फिजा में घुल गया है। खतरा बढ़ता जा रहा है।

CM SHIVRAJ का बड़ा बयान, अब मध्यप्रदेश में LOCKDOWN नहीं लगाना, इस तरह करेंगे कोरोना को नियंत्रण

संक्रमण की रफ़्तार में ब्रेक नहीं लगा रहा है। मंगलवार को जहां 35 नए मामले आए थे। वहीं बुधवार को फिर 25 केस सामने आ गए। इसमें सर्वाधिक मामले रीवा शहरी क्षेत्र में मिले हैं। 13 लोगों की रिपोर्ट CORONA पॉजिटिव आई है। इसमें से नेहरू नगर में मृत व्यक्ति के परिवार के सदस्य भी लपेट में आए हैं। इसके अलावा अस्पताल में काम करने वाले स्टाफ की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है। विंध्या अस्पताल में भर्ती हुए कोविड मरीज के संपर्क में आए एक व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई है। कोरोना के लगातार बढ़ते संक्रमण ने हड़कंप मचा दिया है।

शहर में 13 पॉजिटिव मिले

बुधवार को रीवा में 13 फिर नए CORONA पॉजिटिव मरीज मिले। सुबह आई रिपोर्ट में कुछ पहले से पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में थे। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी को कोविड सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है। कुछ लोगों को घरों में ही कन्टेनमेंट जोन बनाकर रख दिया गया है।

Unlock 3.0 Guidelines: अनलॉक 3 घोषित, Night Curfew ख़त्म होगा, जिम खोलने की भी अनुमति मिली

नेहरू नगर में कोविड मरीजों ने किया हंगामा

नेहरू नगर में कुछ दिन पहले कोरोना पॉजिटिव की मौत हो गई थी। अब उनकी पत्नी और नाती की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई है। घर में पांच से 6 सदस्य है। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम इन मरीजों को लेने सुबह घर गई थी। पॉजिटिव मरीज के साथ ही सदस्यों ने हंगामा खड़ा कर दिया। छत से कूदने की धमकी देने लगे। ऐसे में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने उनके घर को ही सीज कर दिया है।

साइलेंट मोड में गए अधिकारी

कोरोना के बढ़ते मामलों के सामने आने के बाद अब अधिकारी साइलेंट मोड में चले गए है। संजय गांधी अस्पताल में अधिक सती बरती जा रही है। यहां एचओडी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जानकारी बाहर आ गई थी। पहले डॉक्टरों ने रिपोर्ट को छुपाने की कोशिश की थी। जानकारी बाहर निकलने के बाद अब स्टाफ पर अधिकारी दबाव बनाने में जुट गए हैं।

REWA: दोनों हाँथ नहीं हौसलों ने दिलाई बुलंदिया, बारहवीं में आए 82 प्रतिशत नंबर

164 एक्टिव केस हुए

REWA में मंगलवार तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संया 277 थी। बुधवार को 25 नए मामले आने के बाद यह संया 302 पहुंच गई है। वहीं एक्टिव केस की बात करें तो मंगलवार की रिपोर्ट के अनुसार यह संया 139 थी। इसमें नए मामले जोडऩे पर यह अब 164 पहुंच गई है। बुधवार को 13 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया है।

PG-UG EXAM : घर पर ही उत्तर पुस्तिका लिख सकेंगे छात्र, यूजर आईडी के जरिए खोलनी होगी वेबसाइट : REWA NEWS

राफेल की गर्जना से थर्राएगा चीन -पाकिस्तान, भारतीय सेना की बढ़ी ताक़त : Rewariyasat.Com ने की एयर कमांडर मृगेन्द्र सिंह (रि.) से ख़ास बातचीत

JABALPUR की लड़की को हुआ पेट्रोल भरने वाले से प्यार, फिर ले गया किला घुमाने और कर डाला बड़ा कांड

[signoff]
Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story