रीवा

REWA की राजकुमारी मोहना सिंह के परिवार और स्टाफ के 22 लोग कोरोना पॉजिटिव

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:23 AM GMT
REWA की राजकुमारी मोहना सिंह के परिवार और स्टाफ के 22 लोग कोरोना पॉजिटिव
x
REWA की राजकुमारी मोहना सिंह के परिवार और स्टाफ के 22 लोग कोरोना पॉजिटिव,REWA की राजकुमारी मोहना सिंह के ससुर व उत्तराखंड

REWA की राजकुमारी मोहना सिंह के परिवार और स्टाफ के 22 लोग कोरोना पॉजिटिव

REWA की राजकुमारी मोहना सिंह के ससुर व उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज समेत 22 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले शनिवार को उनकी पत्नी अमृता रावत कोरोना पॉजिटिव पाई गईं थी, जिसके बाद उनके सैंपल लिए गए थे। रविवार को मिली रिपोर्ट में महाराज, उनके दो बेटे और बहुएं भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उनके एक बेटे की रिपोर्ट पर संशय होने पर सैंपल दोबारा लिया जा सकता। वहीं, कर्मचारियों के सैंपल में 17 लोग पॉजीटिव पाए गए हैं, जबकि बारह की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इनमें छह की जांच दोबारा की जाएगी।

REWA के रहने वाले ASI की कोरोना से दिल्ली में मौत, पढ़िए पूरी खबर

कैबिनेट मंत्री महाराज की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब कैबिनेट के साथ ही कई अधिकारियों को भी क्‍वारंटाइन किए जाने की संभावना है। कैबिनेट मंत्री महाराज 29 मई को कैबिनेट की बैठक में शामिल हुए। सरकार के प्रवक्‍ता और कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि अब स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की जो भी गाइडलाइन होगी, मंत्री और अधिकारी उसका अनुपालन करेंगे।

REWA में कोरोना भर्ती घोटाला, CMHO कार्यालय में जाँच टीम पहुंची, पढ़िए

REWA: SANJAY GANDHI हॉस्पिटल में भर्ती है कोरोना के 7 मरीज, पढ़िए

[signoff]
Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story