रीवा

रीवा के बोदाबाग में कोरोना पॉजिटिव मिली महिला, शहर में तीसरा केस

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:23 AM GMT
रीवा के बोदाबाग में कोरोना पॉजिटिव मिली महिला, शहर में तीसरा केस
x
रीवा. शहर में तीसरा कोरोना पॉजिटिव केस मिला है। यहाँ ग्वालियर से इलाज़ कराकर लौटी एक महिला पॉजिटिव पाई गई है। महिला के संक्रमित होने की पुष्टि

रीवा. शहर में तीसरा कोरोना पॉजिटिव केस मिला है। यहाँ ग्वालियर से इलाज़ कराकर लौटी एक महिला पॉजिटिव पाई गई है। महिला के संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद रीवा जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 35 पहुँच गया है, जिसमें से 11 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

सीएम हाउस छोड़ेंगे कमलनाथ, अब उसी बंगले से बनेगी रणनीति जहाँ से जीते थें विधानसभा चुनाव

मिली जानकारी के अनुसार आज गुरुवार को विश्वविद्यालय थानांतर्गत आनंद नगर बोदाबाग में एक महिला के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। महिला का ग्वालियर में इलाज़ चल रहा था, वह वहां से इलाज़ के बाद रीवा लौटी थी। यह शहर का तीसरा केस है इसके पहले दो शहर की ही दो महिलाएं संक्रमित थी, जिन्हे उपचार के दौरान स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई है। जबकि बांकी 32 केस ग्रामीण हैं।

कटनी में पहला केस, 9 साल की बच्ची पॉजिटिव मिली, मध्यप्रदेश के 52 जिलों में से 51 में पहुंचा कोरोना वायरस, ये जिला अब तक सेफ

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:
Facebook, Twitter, WhatsApp, Telegram, Google News, Instagram
Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story