रीवा

REWA: सांसद के गांव तक पंहुचा CORONA, संख्या हुई 27, 100 से अधिक लोग..

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:22 AM GMT
REWA: सांसद के गांव तक पंहुचा CORONA, संख्या हुई 27, 100 से अधिक लोग..
x
REWA: सांसद के गांव तक पंहुचा CORONA, संख्या हुई 27, 100 से अधिक लोग..REWA. विंध्य में CORONA  पॉजिटिव की संख्या बढऩे से स्थानीय की बेचैनी

REWA: सांसद के गांव तक पंहुचा CORONA, संख्या हुई 27, 100 से अधिक लोग..

REWA. विंध्य में CORONA पॉजिटिव की संख्या बढऩे से स्थानीय की बेचैनी बढऩी लगी है। बीते मंगलवार को सूरत से कोरोना सीधे रीवा सांसद के गांव हिनौती शाहपुर पहुंच गया। जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या हर रोज बढ़ रही है। बुधवार को भी मुंबई से रीवा में दो पॉजिटिव पहुंचे। जिसमें एक युवक सीधी है। रीवा में पॉजिटिव की संख्या बढक़र 27 हो गई। मेडिकल कालेज डॉ. सिंघल के कान्टेक्ट में पॉजिटिव हुई बेटी व बहन को डिस्चार्ज कर दिया गया है।

1 जून से ये 200 ट्रेनें चलेंगी, इनके लिए आज सुबह 10 बजे से ऑनलाइन बुकिंग होगी। ..देखे लिस्ट

कलेक्टर ने पॉजिटिव मरीजों के गांव को किया कंटेनमेंट

प्रदेश के बाहर से मुबई, सूरत से आ रहे संदिग्धों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग समेत सभी विभाग सक्रिय हो गए हैं। बीते मंगलवार को सूरत आया कोरोना सीधे सांसद के गांव हिनौती शाहपुर पहुंच गया। पॉजिटिव मरीजों को कोरोना केयर सेंटर में रखा गया है। रीवा में एक दिन पहले सांसद के गांव हिनौती शाहपुर समेत पटना, बड़ी गोरगी, इमकुई में पॉजिटिव केस आने से कलेक्टर ने सभी चारो गांवों को कंटेनमेंट एरिया घोषित कर दिया है। पॉजिटिव मरीजों के आस-पास घरों के साथ ही कान्टेक्ट में आए लोगों की तलाश की जा रही है।

रीवा: ‘Lady Don’ ने की थी महिला की हत्या, ब्लैकमेलिंग से लेकर नशा एवं मारपीट में सक्रिय

100 से अधिक लोग कान्टेक्ट में चिह्ंित

कान्टेक्ट हिस्ट्री 100 से अधिक लोगों की लिस्ट तैयार की गई है। अमला सभी के सैंपल लिए जाने की तैयारी में जुटा है। कंटेनमेंट एरिया घोषित करने के लिए कलेक्टर ने सभी संबंधित एसडीएम और स्वास्थ्य विभाग के प्रतिवेदन के आधार पर घोषित कर दिया है। हिनौती शाहपुर समेत सभी गांवों को मिलाकर लगभग पांच हजार से अधिक लोगों का सर्वे किया जाएगा।

डिहिया में पॉजिटिव से बेड फुल

जिले में दो दिन के भीतर आए नए पॉजिटिव प्रकरणों की संख्या से डिहिया केयर सेंटर फुल हो गया। जिससे पॉजिटिव लोगों के आयुर्वेद कालेज में बनाए गए केयर सेंटर में भेज दिया गया है। वहां पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इलाज कर रहे चिकित्सकों का भी होम क्वारंटी कर दिया गया है।

[signoff]

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story