रीवा

REWA के 356 छात्र कोटा में फंसे, बस हुई रवाना, सभी किये जाएंगे क्वारंटाइन

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:20 AM GMT
REWA के 356 छात्र कोटा में फंसे, बस हुई रवाना, सभी किये जाएंगे क्वारंटाइन
x
REWA के 356 छात्र कोटा में फंसे, बस हुई रवाना, सभी किये जाएंगे क्वारंटाइनREWA। राजस्थान कोटा में फंसे छात्रों को रीवा लाने के लिए 14 बसें
REWA के 356 छात्र कोटा में फंसे, बस हुई रवाना, सभी किये जाएंगे क्वारंटाइन

REWA। राजस्थान कोटा में फंसे छात्रों को रीवा लाने के लिए 14 बसें मंगलवार को रवाना की जाएंगी बताया जा रहा है की रीवा के लगभग 356 छात्र फंसे हुए है । बसों के साथ एक-एक शिक्षक भी जाएंगे। शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई है। दोपहर 3 बजे बसें रीवा से रवाना हो जाएंगी। लॉकडाउन के कारण कोटा में कोचिंग ले रहे छात्र रीवा लौट नहीं पाए। लौटने के बाद सभी छात्रों को क्वारंटाइन किया जाएगा

पुलिस की पिटाई से किसान की मौत का मामला: एसपी के बाद सीएम शिवराज ने कमिश्नर को भी हटाया

लॉकडाउन की अवधि बढऩे के कारण अब प्रशासन और शासन उनके घर वापसी में लगी है। कोटा से एमपी के फंस छात्रों को शिवपुरी लाया जा रहा है। यहां शिवपुरी से छात्रों को उनके जिलों में भेज दिया जाएगा। रीवा के भी करीब 356 छात्रों को लाने की तैयारी है। इसके लिए यहां से 14 बसों को भेजा जा रहा है। इन बसों की व्यवस्था के निर्देश आरटीओ को दिए गए हैं। दोपहर करीब 3 बजे सभी बसें रीवा से शिवपुरी के लिए रवाना कर दी जाएंगी।

Rajasthan के कोटा में MP के 1197 विद्यार्थी, REWA के सबसे ज्यादा 95 विद्यार्थी, लाने की तैयारी

शिवपुरी पहुंचने के बाद REWA के छात्रों को लेकर बसें वापस लौटेंगी। बसों में सोशल डिस्टेंसिंग और सेनेटाइजेशन कराने के निर्देश दिए गए हैं। एक सीट पर एक छात्रों को बैठा कर लाया जाएगा।

इन शिक्षकों की लगाई गई है ड्यूटी

REWA के छात्रों को वापस लाने के लिए मंगलवार को शिवपुरी जाने वाले दल में 21 शिक्षक को भी शामिल किया गया है। इन शिक्षकों में विवेक नारायण हाई स्कूल भुंडहा, डॉ विनोद पाण्डेय करहिया नंबर 1, विजय कृष्ण पाण्डेय मार्तण्ड नंबर 3, अरुण कमार सिंह उमावि निपनिया, चक्रपाणि ङ्क्षसह पीके स्कूल, शैलेन्द्र ङ्क्षसह उमावि बदरांव, राकेश कुमार वर्मा, आदर्श उमावि सिविल लाइन, सुभाष त्रिपाठी उमावि निपनिया, रविनेश शुला, उमावि कन्या पाण्डेन टोला, रमाकांत गौतम करहिया नंबर 1, प्रभाकर कुमार मार्तण्ड नंबर 2, धर्मेन्द्र द्विवेदी पैपखरा, श्रवण मिश्रा भुंडहा, बृजेन्द्र सिंह बघेल करहिया नंबर 1, अजय अवस्थी मैदानी, विनोद खरे पैपखरा, डॉ प्रभाकर द्विवेदी मार्तण्ड क्रमांक एक, उमेश शुला मार्तण्ड क्रमांक एक, डॉ रामनारायण मार्तण्ड क्रमांक एक, विनय कृष्ण तिवारी उमावि बदरांव, कैलाश प्रसाद पाण्डेय मार्तण्ड क्रमांक एक शामिल किए गए हैं। इस पूरे मिशन का नोडल अधिकारी सेमरिया तहसीलदार रवि श्रीवास्तव को बनाया गया है।

छात्र किए जाएंगे क्वारंटाइन

राजस्थान में कोरोना का कहर व्यापक है। ऐसे में कोटा से लाए जा रहे छात्र साथ में संक्रमण भी ला सकते हैं। इस लिहाज से इन छात्रों को भी घर भेजने के बदले सैल्टर होम में भी रुकवाने की व्यवस्था की जानी चाहिए। रीवा में बाहर से आने वाले गरीबों को तो प्रशासन ने सैल्टर होम में रुकवाया है। ऐसे में अब इन छात्रों के साथ प्रशासन या करता है यह देखने लायक होगा।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story