रीवा

रीवा: केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री से मिलें उद्योग मंत्री, अड़चन ख़त्म, अब जल्द बनेगी यह मुख्य रोड

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 5:57 AM GMT
रीवा: केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री से मिलें उद्योग मंत्री, अड़चन ख़त्म, अब जल्द बनेगी यह मुख्य रोड
x
रीवा। सैनिक स्कूल की जमीन में फंसा पेंच लगभग खत्म हो गया है। केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री ने भूमि स्थानांतरण को मंजूरी दे दी है। जल्द ही नीम चौराहा से करहिया तक की सड़क का रुका हुआ काम शुरू हो जाएगा।ज्ञात हो कि नीम चौराहा से करहिया मंडी तक कांक्रीट सड़क बनाई जानी है। इसमें सैनिक स्कूल की भी करीब 4 एकड़ भूमि अधिग्रहित करनी है। स्थानीय स्तर पर तो सैनिक स्कूल के प्राचार्य ने हरी झंडी दिखा दी थी, लेकिन केन्द्र के अधिकारियों ने मामला उलझा दिया।

रीवा। सैनिक स्कूल की जमीन में फंसा पेंच लगभग खत्म हो गया है। केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री ने भूमि स्थानांतरण को मंजूरी दे दी है। जल्द ही नीम चौराहा से करहिया तक की सड़क का रुका हुआ काम शुरू हो जाएगा।

ज्ञात हो कि नीम चौराहा से करहिया मंडी तक कांक्रीट सड़क बनाई जानी है। इसमें सैनिक स्कूल की भी करीब 4 एकड़ भूमि अधिग्रहित करनी है। स्थानीय स्तर पर तो सैनिक स्कूल के प्राचार्य ने हरी झंडी दिखा दी थी, लेकिन केन्द्र के अधिकारियों ने मामला उलझा दिया।

मामला उलझने के बाद जिला प्रशासन ने जमीन अधिग्रहण का प्रस्ताव डिफेंस मिनिस्ट्री को भेजा था। तब से फाइल डिफेंस में ही डंप थी। जमीन अधिग्रहण को लेकर दिल्ली में केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री डॉ सुभाष भामरे से स्थानीय मंत्री राजेन्द्र शुल ने मुलाकात की। शुल ने सैनिक स्कूल रीवा की परीधि में सड़क के निर्माण के लिए केन्द्रीय राज्यमंत्री से भूमि स्थानांतरित करने का अनुरोध किया। इसे लेकर उन्होंने तत्काल स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस मंजूरी के बाद अब उमीद है कि जल्द ही अधूरी सड़क का काम पूरा हो जाएगा।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story