रीवा

कोरोना वायरस से बचने के लिए REWA में अपनाया गया जोरदार तरीका, जरूर पढ़े !

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:16 AM GMT
कोरोना वायरस से बचने के लिए REWA में अपनाया गया जोरदार तरीका, जरूर पढ़े !
x
रीवा। शहर में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव तेज कर दिया गया है। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए इस कार्य के लिए अलग टीमें लगाई गई हैं।

रीवा। शहर में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव तेज कर दिया गया है। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए इस कार्य के लिए अलग टीमें लगाई गई हैं। रविवार को जनता कफ्र्यू के चलते शहर के सभी प्रमुख व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे, इसलिए उनके बाहर ही छिड़काव किया गया है। साथ ही ऐसे सार्वजनिक स्थल जहां पर लोगों का आना जाना अधिक संख्या में होता है वहां पर छिड़काव किया जा रहा है ताकि वहां पर मौजूद किसी भी तरह के कीटाणु मर सकें।

इसके लिए अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं। दो वाहनों से पानी के फब्बारे के साथ छिड़काव कराया जा रहा है तो वहीं फाङ्क्षगग मशीन के जरिए अलग छिड़काव हो रहा है। नगर निगम के नोडल एवं उपायुक्त अरुण मिश्रा ने जानकारी दी है कि जब तक कोरोना का संक्रमण रहेगा, तब तक के लिए इस तरह का अभियान चलता रहेगा। बताया गया है कि रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बाजार, सब्जी मंडी, चौराहों, अस्पतालों के आसपास सहित अन्य कई स्थानों पर छिड़काव किया गया है।

- शहर की सूचनाओं के लिए कंट्रोल रूम बनाया कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए लोगों की सहायता करने नगर निगम ने कोठी कंपाउंड के सफाई गोदाम में कंट्रोल रूम स्थापित किया है। जहां पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक आनंदपाल सिंह, दोपहर 12 बजे से सायं छह बजे तक अरुण शुक्ला, सायं छह बजे से रात्रि 12 बजे तक अतुल सिंह, रात्रि के 12 बजे से सुबह छह बजे तक अशोक सिंह समयपाल की ड्यूटी लगाई गई है।

- इन नंबरों पर दें सूचनाएं - कंट्रोल रूम- 07662254568 आंनदपाल सिंह- 9424974250 अरुण शुक्ला- 7440977351 अतुल सिंह- 9200032944 अशोक सिंह- 9827440156

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story