मध्यप्रदेश

MP : कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट से दहला रतलाम, 55 में से 20 सेंम्पल पॉजिटिव 

MP : कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट से दहला रतलाम, 55 में से 20 सेंम्पल पॉजिटिव 
x
Ratlam Delta Plus Variant News। कोरोना के दूसरी लहर का खतरा अभी घटा ही था कि डेल्टा प्लस वेरिएंट (Corona Delta Plus Variant) लोगो को फिर डराने लगा है। हाल के दिनो में रतलाम से जांच के लिए भेजे गये 55 सेम्पलो में 20 सेम्पल पॉजिटिव आये है।

Ratlam Delta Plus Variant News। कोरोना के दूसरी लहर का खतरा अभी घटा ही था कि डेल्टा प्लस वेरिएंट (Corona Delta Plus Variant) लोगो को फिर डराने लगा है। हाल के दिनो में रतलाम से जांच के लिए भेजे गये 55 सेम्पलो में 20 सेम्पल पॉजिटिव आये है।

ऐसे में रतलाम में डेल्टा वेरिएंट के खतरा बढ़ जाने से लोगों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। वहीं जानकारी मिल रही है कि रतलाम के सीएमएचएच की रिर्पोट भी पाजिटिव आ गई है। ऐेसे में स्वास्थ्य विभाग के धडकने बढ़ी हुई है।

दिल्ली भेजे गये थे सेम्पल

सामान्य लक्षण दिखने के बाद रतलाम में इकट्ठा किये गये 55 सेम्पलों को जांच के लिए दिल्ली भेजा गया था। जहां लैब में जाच के बाद आई रिर्पोट में पता चला कि 20 की रिर्पोट पाजिटिव है। रतलाम में इस रिर्पोट की जानकारी लोगो को होते ही लोगों में डेल्टा प्लस वेरिएंट के सम्भवित खतरे से चिंतित हो गये है।

क्या है डेल्ट प्लस वैरिएंट

कोरोना वायरस के बदले स्वरूप को डेल्टा प्लस वैरिएंट का नाम दिया गया है। इस डेल्टा प्लस वैरिएंट को बी.1.617.2 स्ट्रेन कहा जाता है। डेल्टा प्लस वैरिएंट से भारत ही नही समूचा विश्व चिंतित है। वहीं बताया जाता है कि डेल्टा प्लस वैरिएंट कोरोना के अन्य पिछली दो लहरो से ज्यादा खतरनाक माना जा रहा है। कई डेल्टा प्लस वैरिएंट में रोगी को लक्षण कम ही दिखते है। इसीलिए सरकार लोगों से एहतियात बरतने तथा सावधानी बरतने की अपील कर रहे हैं।

क्या है डेल्टा प्लस के लक्षण

जानकारी के अनुसार डेल्टा प्लस वेरिएंट में कोरोना के जैसे ही लक्षण दिखाई देते हैं। जिसमें खांसी, बुखार, थकान महसूस होने के साथ सीने में दर्द महसूस होने पर डाक्टर की सलाह लेनी चाहिए। वहीं कहा जाता है कि शरीर मे ंचक्त्ते पडने लगते हैं। कोरोना की तरह सामान्य लक्षणों की तरह स्वाद और महक गायब हो जाता है। वही सिरदर्द और लूज मोशन होने लगता है।

बचाव की जानकारी

डॉक्टर द्वारा सुझाए गये उपायों में बताया गया है कि लोगों को डेल्टा प्लस वेरिएंट से बचने के लिए घर से निकलने में परहेज करनी चाहिए। वही अगर जरूरी होने पर घर से बाहर निकले तो डबल मास्क का उपयोग करना चाहिए। जिसमें एक सर्जिकल मास्क हो। वहीं सैनिटाइजर का उपयोग करना चाहिए। बाहर से घर आने पर घर में किसी चीज को बिना छुए हाथों को करीब 20 सेकेंड तक साबुन से अच्छी तरह धोना चाहिए।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story