राष्ट्रीय

Archery World Cup : भारतीय महिलाओ ने रचा इतिहास, मैक्सिको को हराकर जीता स्वर्ण पदक, तीरंदाजी में दीपिका, अंकिता एंव कोमालिका ने लहराया तिरंगा 

Archery World Cup : भारतीय महिलाओ ने रचा इतिहास, मैक्सिको को हराकर जीता स्वर्ण पदक, तीरंदाजी में दीपिका, अंकिता एंव कोमालिका ने लहराया तिरंगा 
x
Archery World Cup : तीरदांजी में भारतीय महिला टीम ने इतिहास रच दिया है। झारखंड की तीरंदाज दीपिका कुमारी, अंकिता भगत और कोमालिका बारी ने पेरिस (Paris) में तिरंगा लहराया है।

Archery World Cup : तीरदांजी में भारतीय महिला टीम ने इतिहास रच दिया है। झारखंड की तीरंदाज दीपिका कुमारी, अंकिता भगत और कोमालिका बारी ने पेरिस (Paris) में तिरंगा लहराया है।

फ्रांस की राजधानी पेरिस में चल रहे तीरंदाजी विश्व कप (Archery World Cup) में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने स्वर्णिम इतिहास रचते हुये विश्व कप के तीसरे चरण के फाइनल में मैक्सिको को हराकर स्वर्ण पदक जीता है।

एक दिन में तीन गोल्ड

पेरिस में चल रहे आर्चरी के वर्ल्ड कप स्टेज 3 टूर्नामेंट में भारत ने रविवार को 3 गोल्ड मेडल जीते। टूर्नामेंट में देश के नाम अब तक 4 स्वर्ण पदक हो गए हैं। दीपिका कुमारी ने एक दिन में देश को 3 गोल्ड दिलाए।

पहले उन्होंने पति अतनु दास के साथ मिलकर मिक्स्ड इवेंट में गोल्ड पर निशाना साधा। यह पति-पत्नी की जोड़ी ओलिंपिक के लिए पहले ही क्वालिफाई कर चुकी है। दोनों से मेडल की भी बहुत उम्मीद है।

5-1 से दिया शिकस्त

दीपिका के नेतृत्व में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने गोल्ड जीता। टीम इवेंट में भारत ने मेक्सिको को 5-1 के साथ आसान शिकस्त दी।

भारतीय टीम में दीपिका के अलावा अंकिता भगत और कोमोलिका बारी शामिल रहीं।

पति-पत्नी की जोड़ी में पहला गोल्ड

अतनु दास और दीपिका कुमारी ने पहली बार पति-पत्नी के रूप में किसी इवेंट का फाइनल जीता है। वर्ल्ड कप के मिक्स्ड इवेंट में इस भारतीय जोड़ी ने नीदरलैंड के जेफ वान डेन बर्ग और गैब्रिएला शोलेसर को 5-3 से शिकस्त दी।

30 जून को मैरिज एनिवर्सरी

निशानेबाज अतनु और दीपिका ने एक वर्ष पूर्व ही शादी की। 30 जून को उनकी पहली मैरिज एनिवर्सरी आने वाली है। यह गोल्ड एक तरह से इस जोड़ी के लिए शादी का तोहफा है।

अभिषेक ने जीते गोल्ड

वर्ल्ड कप में अभिषेक वर्मा भी शनिवार को गोल्ड जीत चुके हैं। उन्होंने कंपाउंड राउंड में वर्ल्ड नंबर-5 अमेरिका के क्रिस स्कॉफ को शिकस्त दी। 32 साल के अभिषेक का वर्ल्ड कप में यह दूसरा व्यक्तिगत गोल्ड रहा।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story