मध्यप्रदेश

Khandwa News : मंत्री Vishwas Sarang के काफिले का वाहन खंडवा में पलटा

Khandwa News : मंत्री Vishwas Sarang के काफिले का वाहन खंडवा में पलटा
x
Khandwa News: मध्य प्रदेश के चिकत्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग (Medical Education Minister Vishwas Sarang) के काफिले में शामिल एक चार पहिया वाहन पलट गया। वाहन के पलटने से किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिल रही है।

घटना गांव सुलगाव के पास मोड़ की है। उक्त वाहन पुलिस लाइन से भेंजा गया था जिसमें पुलिस के जवान बैठे हुए थे। वाहन अचानक मोड के पास पलटा।

जानकारी के अनुसार चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग बुधवार को ओंकारेश्वर के पास स्थित एक आश्रम में पहुंचे। आश्रम में कुछ समय रुकने के बाद उनका काफिलया वापस आने के लिए लौटने लगा।

बताया जाता है कि वाहन जैसे ही सुलगाव के पास पहुंचा बाहन अचाने से मोड के पास पहुंचते ही पलट गया। बताया जाता है कि काफिला धीमी गति से चल रहा था।

संत के दर्शन कर लौट रहे काफिले का जो वाहन पलटा उसमें एक थाना प्रभारी और चार एसएफ के जवान सवार थे। हादसे के बाद वहन से सभी जवानों को बाहर निकाल लिया गया।

लोगों का कहना है कि एक बड़ा हादसा टल गया। वाहन में सवार एक भी पुलिसकर्मी को चोट नहीं आई है। सभी पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story